Sky Force Trailer: नए साल का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। इस खास मौके यानी आज 5 जनवरी को अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज तो हुआ, लेकिन इसने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ की याद दिला दी। फिल्म के ट्रेलर का एक-दो सीन नहीं बल्कि पूरा ट्रेलर ही चिल्ला-चिल्ला कर इस बात की गवाही दे रहा है।
‘स्काई फोर्स’ या ‘फाइटर’
दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर बिल्कुल ‘फाइटर’ के जैसा लग रहा है। अब इसमें जैट विमान और फाइटर प्लेन की उड़ान की बात हो या फिर अक्षय का करण सिंह ग्रोवर वाला अंदाज। एयर स्ट्राइक हो या फिर बारूदी धमाका सब एक जैसा ही लग रहा है। कुल मिलाकर दोनों फिल्मों के ट्रेलर में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है।
ये सीन एक जैसे
- आसमान में उड़ रहे फाइटर जैट्स
- एयर स्ट्राइक
- अक्षय का बुलैट अंदाज
- वीर पहाड़िया की एंट्री
- एक जैसे कमांड साइन
स्काई फोर्स के ट्रेलर पर कैसा रिस्पॉन्स?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग इसे देख रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को तो पसंद किया जा रहा है, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखा पाती है। बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ भी बीते साल 25 जनवरी के मौके पर रिलीज की गई थी।
‘इमरजेंसी’ भी होगी रिलीज
फिल्म ‘फाइटर’ को सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों ही जगह खूब प्यार मिला था और इसकी लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि ‘स्काई फोर्स’ किस तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाएगी। बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म से पहले कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ भी 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है।
कौन किस पर पड़ेगा भारी?
कंगना की फिल्म के थिएटर में रहने के बावजूद अक्षय की फिल्म आ रही है। ऐसे में कौन किस पर भारी पड़ेगा ये तो दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा। हालांकि, अक्षय कुमार और मेकर्स को ‘स्काई फोर्स’ से बड़ी उम्मीदें हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद ही इसकी कमाई और बाकी रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने बेटे की वजह से की ‘तारे जमीन पर’? फिल्म की स्क्रिप्ट का Junaid Khan से क्या कनेक्शन?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
42 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines