हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘मां’ और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ को सिनेमाघरों में आए आज 28 जून को दूसरा दिन है। इसके पहले से टिकट खिड़की पर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ मौजूद थी। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुआ आज 9वां दिन है। इस बीच इन चारों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है?
चारों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?
Sacnilk.com की मानें तो काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ‘कन्नप्पा’ के खाते में दूसरे दिन 5.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है। इसके अलावा अगर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन12.75 करोड़ रुपये और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने भी 9वें दिन 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
टोटल कमाई क्या?
बता दें कि इन सभी फिल्मों के कलेक्शन के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर इन चारों ही फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें को फिल्म ‘मां’ दो दिन में 10.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने 15.29 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 9 दिन में 108.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की पकड़ मजबूत
इसके अलावा फिल्म ‘कुबेर’ ने भी 9 दिन में 75.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन सभी फिल्मों में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है और फिल्म कमाई के मामले में पीछे नहीं हट रही है और जमकर कलेक्शन करने में लगी है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि इन फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है और कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करती है? किस फिल्म को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है, अब इसका पता सभी फिल्मों के कलेक्शन आने के बाद ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- ‘उसका दिल इतना कमजोर नहीं…’, Shefali Jariwala के निधन पर Hindustani Bhau ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines