आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है। बीते दिन मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस से एक सवाल करके उनकी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से पूछा था कि ‘क्या आप हमारे सितारे के लिए तैयार हैं?’ इसे देखते ही लोग खुशी से झूम उठे थे और सभी ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि जल्द ही अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। अब ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर तो आएगा ही, लेकिन उससे पहले अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है।
‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर रिवील
पोस्टर की बात करें तो इसमें आमिर खान नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके अलावा कई नए चेहरे दिख रहे हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। आमिर खान के साथ अब 10 नए एक्टर्स पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं, जो इस कहानी को बेहद फ्रेश बनाने वाले हैं। इस फिल्म के साथ आमिर खान प्रोडक्शंस ने अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे 10 नए चेहरों को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है।
10 नए चेहरे होंगे लॉन्च
अब इस पोस्टर ने फैंस को फिल्म के लिए और भी बेताब कर दिया है। आपको बता दें, ‘सितारे जमीन’ पर के साथ आमिर खान लम्बे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनकी आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। वहीं, इस बार वो जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। पोस्टर से भी लग रहा है कि इस बार वाकई स्क्रीन पर कुछ खास देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से जुड़े इस खास शख्स का निधन, वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘रांझणा’ से भी जुड़ा था नाम
कब रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’?
अब इस पोस्टर के साथ ही ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यानी अब फैंस को अगले महीने तक और इंतजार करना होगा। अब फैंस कमेंट सेक्शन में इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रेलर रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines