बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का नाम इन दिनों एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसा हुआ है। बेंगलुरु में कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ जो कुछ हुआ, उसके बाद उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बीते दिन सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान भी जारी किया था। लम्बा-चौड़ा नोट लिखते हुए सिंगर ने कौन गलत और कौन सही है? इसका फैसला कर्नाटक के लोगों पर छोड़ दिया था।
सोनू निगम ने कर्नाटक से मांगी माफी
हालांकि, इस पोस्ट के बाद भी सिंगर को राहत नहीं मिली। ऐसे में सोनू निगम को सोशल मीडिया पर माफीनामा तक जारी करना पड़ा। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी तक मांगी है। बिना गलती के सिंगर ने अब सबके सामने कर्नाटक के लोगों को सॉरी कहा है। अपने इस नोट में सोनू निगम ने लिखा, ‘सॉरी कर्नाटक। आपके लिए मेरा प्यार मेरे ईगो से बड़ा है। आपको हमेशा प्यार।’
टोनी कक्कड़ ने किया सोनू निगम का सपोर्ट
अब सफाई देने के बाद भी जब सोनू निगम को माफी मांगनी पड़ी, तो ये देखकर सिंगर टोनी कक्कड़ का दिल टूट गया। अब टोनी कक्कड़ ने सिंगर के सपोर्ट में खुलकर बात की है। टोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मामले पर एक पोस्ट शेयर कर सोनू निगम का साथ दिया है। टोनी कक्कड़ ने लिखा, ‘सर सोनू निगम सिर्फ एक सिंगर नहीं हैं, उन्होंने हमारे बचपन को आकार दिया, लाखों लोगों को प्रेरित किया है और चुपचाप कई लोगों की मदद की है।’
Tony Kakkar
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में Kiara Advani ने किया Aishwarya Rai Bachchan को कॉपी? ड्रेस में दिखी सिमिलैरिटी
ट्विस्टेड हैडलाइन पर सोनू निगम को किया गया जज
टोनी कक्कड़ ने आगे लिखा, ‘उन्होंने म्यूजिक को अपनी जिंदगी दे दी और एक पूरी जनरेशन को सिखाया। उनके म्यूजिक ने देश को विभिन्न भाषाओं और पीढ़ियों से जोड़ा है। एक ट्विस्टेड हेडलाइन पर उन्हें गलत समझा जाना, ये देखकर सच में हर्ट होता है। उनके स्टेटमेंट को सिर्फ हिस्सों में दिखाया गया है, जिससे कई लोग पूरी कहानी जाने बिना ही राय बनाने लगे हैं। इस इंसान ने अपने म्यूजिक और विनम्रता से जीवन को बेहतर बनाया है। उनकी लिगेसी बेहतर डिजर्व करती है।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines