Singer Kailash Kher: पॉपुलर सिंगर कैलाश खेर ने अपनी जिंदगी में कितने उतार-चढ़ाव देखे हैं इससे अब हर कोई वाकिफ है। सिंगर कई बार इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन्होंने निराश होकर अपनी जान तक देने की कोशिश की थी और वो गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसके बारे में आप अभी तक नहीं जानते होंगे।
कैलाश खेर ने 12 साल की उम्र में क्यों छोड़ी मिठाई?
अब सिंगर कैलाश खेर ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। सिंगर ने रिवील किया है कि उन्होंने पिछले 39 साल से कुछ भी मीठा नहीं खाया है। ये सुनकर आप भी हैरान रह गए होंगे। ज्यादातर लोग मीठे के शौकीन होते हैं और कैलाश खेर भी उन्ही में से एक हैं, बावजूद इसके उन्होंने बीते कई सालों से मीठे को हाथ तक नहीं लगाया है। लेकिन उनका मीठा न खाने का कारण न तो डायबिटीज जैसी बीमारी है और न ही उनकी सिंगिंग है। दरअसल, कई सिंगर अपनी आवाज को लेकर इतने सतर्क रहते हैं कि वो न तो मीठा खाते हैं और न ही खट्टा या ठंडा लेते हैं।
सिंगर ने गुस्से में छोड़ दिया था घर
हालांकि, सिंगर कैलाश खेर की मीठे से दूरी का कारण उनकी मां हैं। बता दें, जब वो महज 12 साल के थे तब उनका घरवालों से झगड़ा हो गया था। सिंगर ने किसी को कह दिया था कि आप थूक कर चाटते हैं। 12 साल के बच्चे ने जब किसी बड़े को ये शब्द बोले तो उन्हें थप्पड़ पड़े और गुस्से में आकर सिंगर ने घर छोड़ दिया। जब वो घर छोड़कर जा रहे थे तो सिंगर की मां ने उनसे पूछा था, ‘तुझे तो मेरे हाथ का कलाकंद, गाजर का हलवा इतना पसंद है, अब घर छोड़कर जाएगा तो कहां से तुझे ये सब मिठाइयां मिलेंगी?’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss कंटेस्टेंट की होगी अनोखी शादी, निकाह में मेहमानों पर लगा दी ये पाबंदी
मां के सवाल के बाद नहीं चखा मिठाई का स्वाद
मां की ये बात सुनकर कैलाश खेर ने उनसे कहा था, ‘मां मैं तेरा ही हूं, अब मिठाई भी नहीं खाऊंगा।’ इसके बाद से सिंगर ने 12 साल की उम्र से अब तक कोई भी मिठाई नहीं खाई और न ही कोई ठंडी या खट्टी चीजें खाई हैं। सिंगर ने कहा कि वो बेहद जिद्दी हैं और उन्होंने अपनी जिद के चलते इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
27 mins agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
1 hr agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
14 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
15 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
16 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
19 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines