RJ Simran Singh: मशहूर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर से हर कोई बेहद हैरान और परेशान है। सिमरन को लेकर उनके फैंस को अभी भी ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सिमरन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सिमरन की अचानक हुई मौत से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। वहीं, अब इस मामले में पुलिस का क्या कहना है और किसने सबसे पहले पुलिस को सिमरन की मौत की खबर दी? आइए जानते हैं…
पुलिस ने क्या कहा?
सिमरन सिंह मौत मामले में पुलिस के बयान की बात करें तो इस पर पुलिस ने बताया है कि सिमरन सिंह गुरुग्राम सैक्टर 47 में रहती है। यहां पर सिमरन ने किराए पर एक फ्लैट लिया हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि जानकारी तो ये भी मिली है कि सिमरन के साथ एक युवक भी रहता है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिमरन के साथ फ्लैट में रहने वाली उनकी कोई दोस्त है। इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है कि सिमरन के साथ कौन रहता था?
किसने दी सिमरन की मौत की खबर?
बताया जा रहा है कि जो शख्स या लड़की सिमरन के साथ रह रही थी उसने ही सबसे पहले पुलिस को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस इस केस की जांच कर रही है और देखने वाली बात होगी कि केस में अब क्या नया अपडेट सामने आता है। गौरतलब है कि एक तरफ कहा जा रहा है कि सिमरन सिंह ने सुसाइड किया है, लेकिन परिवार ने इससे इंकार किया है। इतना ही नहीं बल्कि सिमरन के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में आरजे की मौत की मिस्ट्री उलझी नजर आ रही है और पुलिस मौत के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती थी, जो फैंस को खूब पसंद भी आते थे। उनके वीडियो पर मिलियन में व्यूज भी हैं। हालांकि अब सबके मन में यही सवाल है कि आखिर सिमरन की मौत हुई तो कैसे हुई। इसके बारे में अब समय के साथ ही पता लगेगा और देखने वाली बात ये भी होगी कि अब पुलिस की आगे की जांच में क्या सामने आता है। हालांकि इसमें कितना वक्त लगेगा इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें- Simran Singh का आखिरी पोस्ट क्या? RJ के पोस्ट पर कमेंट्स की आई बाढ़
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines