बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले फैंस और खुद भाईजान ने जितनी उम्मीद की थी, वैसा रिजल्ट बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल रहा है। रविवार को रिलीज हुई ‘सिकंदर’ की कमाई दिन पर दिन गिरती जा रही है। इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्मों को लेकर बॉलीवुड बिरादरी से मिलने वाले सपोर्ट की कमी को लेकर बात की। इसमें उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ भी शामिल थी।
क्या बोले सलमान खान?
बॉलीवुड बबल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में जब सलमान खान से कहा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथी उनके प्रोजेक्ट की तारीफ करने से बचते हैं, भले ही सलमान खान हमेशा अपने साथी कलाकार और दोस्तों की फिल्मों को बढ़ावा देते हों। इस पर सलमान ने एक्सेप्ट किया कि उन्हें भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन उनके साथ वालों को लगता है कि वह आत्मनिर्भर हैं। इसलिए उन्हें सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है।
सभी को सपोर्ट की जरूरत
सलमान खान ने आगे कहा, ‘उन्हें लगता होगा कि जरूरत नहीं पड़ती होगी लेकिन सभी को इसकी जरूरत पड़ती है।’ सुपरस्टार ने अपनी अपकमिंग फिल्मों और हालिया रिलीज ‘सिकंदर’ पर बात करते हुए अपने साथी कलाकारों के लिए अपना सपोर्ट जताया। उन्होंने सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म ‘जाट’ के बारे में बातचीत करते हुए इसकी तारीफ की। बता दें कि ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: डॉन 3′ के बाद ‘जॉम्बी’ की दुनिया में ले जाएंगे रणवीर सिंह! जानें कब तक रिलीज होगी फिल्म?
मोहनलाल की फिल्म पर कही ये बात
बता दें कि ‘सिकंदर’ की रिलीज से तीन दिन पहले सिनेमाघरों में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ रिलीज हुई थी। इसके बारे में बात करते हुए सलमान खान ने फिल्म की तारीफ की। बता दें कि सलमान ने पहले भी कहा था कि ‘मुझे उम्मीद है कि एल2: एम्पुरान अच्छा करेगी। कुछ वक्त के बाद सनी देओल की जाट भी आ रही है। वह जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, वह गेंद को पार्क के बार मारेंगे।’
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ से शुरुआत की थी। इसके बाद से कमाई लगातार गिरती जा रही है और इसने रिलीज के चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘सिकंदर’ की अभी तक की टोटल कमाई इंडिया में 84.25 करोड़ रुपये हुई है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
41 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
44 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines