इन दिनों साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर मलयालम फिल्म एल 2 एम्पुरान ने जबरदस्त शुरुआत के साथ साउथ सिनेमा में इतिहास रचा है, वहीं दूसरी ओर सिकंदर ने भी सलमान के स्टारडम के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है। दोनों ही फिल्में अपने दूसरे हफ्ते में हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि किसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा मजबूत है।
एल 2 एम्पुरान का शानदार प्रदर्शन
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है और रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब तक ये फिल्म भारत में 101.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात ये है कि फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 88 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
फिल्म ने केरल में भी 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और ये क्षेत्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म की कहानी में मोहनलाल का किरदार स्टीफन नेडुंपल्ली एक बार फिर पर्दे पर छा गया है। इसके साथ ही कुछ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित सीन को लेकर फिल्म को लेकर विवाद भी हुए, लेकिन इन विवादों का कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
फिल्म ‘सिकंदर’ का कलेक्शन
AR मुरुगदोस के निर्देशन में बनी सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म ने दस दिनों में भारत में 105.60 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म को मिल रहे रिव्यूज थोड़े मिक्स रहे, लेकिन सलमान के फैंस ने इसे एक हिट बना ही दिया।
फिल्म ने पहले 5 दिनों में 90 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे, जबकि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने 3.5 से 4.75 करोड़ तक की कमाई की। ग्लोबली देखें तो सिकंदर ने 9 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, ये अभी भी सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 के मुकाबले थोड़ी पीछे है।
कौन है रेस में आगे?
अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सिकंदर 105.60 करोड़ के साथ फिलहाल एलटू एम्पुरान से थोड़ी आगे है, लेकिन कंटेंट और क्षेत्रीय कमाई के लिहाज से मोहनलाल की फिल्म ने बड़ा प्रभाव छोड़ा है। एलटू एम्पुरान ने साउथ इंडस्ट्री में इतिहास रचते हुए 250 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है, जो कि एक मलयालम फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें: Salman की Sikandar देख रोने लगीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur, फिल्म पर कही बड़ी बात!
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
30 mins ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines