Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सुर्खियों में है। फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी और का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो सिड ने कुछ ऐसा भी किया जो हर किसी के दिल को छू गया और लोगों ने एक्टर की खूब तारीफ भी की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…
सिड ने थामा किसका हाथ?
दरअसल, इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में एक्टर का उनकी को-स्टार के साथ एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस राशि खन्ना जो फिल्म ‘योद्धा’ में सिड की को-स्टार है उनका हाथ पकड़ रही है। इसके बाद सिड भी उनका हाथ थाम लेते हैं, लेकिन जैसे ही सिड राशि का हाथ पकड़ते हैं, तो उसके अगले ही पल एक आदर्श पति की तरह वो राशि का हाथ बेहद तरीके से छोड़ भी देते हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि ना तो वो उनका हाथ पकड़ने में दिलचस्प है और राशि को बुरा ना लगे, इसलिए इस तरह से उन्होंने अपना हाथ भी उनसे दूर कर लिया।
यूजर्स ने उठाए सवाल
हालांकि अब इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये कौन है? दूसरे यूजर ने लिखा कि भाभी 2, तीसरे ने कमेंट किया कि ये दोनों कपल की करह क्यों बिहेव कर रहे हैं। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे हाथ क्यों पकड़ा है। जहां यूजर्स सिड और राशि के हाथ पकड़ने पर सवाल कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने की तारीफ
वहीं, कुछ लोग सिड की तारीफ भी कर रहे हैं और उन्हें एक आदर्श पति बता रहे हैं। एक्टर की इस वे को देखते हुए एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपना हाथ हटा लिया है। दूसरे ने कहा कि सिड ने राशि का हाथ नहीं पकड़ा। एक और ने कहा कि वो अपना हाथ दूर कर रहा है। इस तरह जहां कुछ यूजर्स सिड और राशि को लेकर सवाल कर रहे हैं। तो कुछ सिड की तारीफ भी कर रहे हैं।
15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म ‘योद्धा’
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ में साथ नजर आने वाले है। फिल्म को लेकर दोनों ही चर्चा में है। फैंस में भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ को 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Hina Khan को लगी चोट, सीढ़ियों से फिसली एक्ट्रेस, बोलीं- जब हम गिरते हैं…
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines