टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाबी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री शुभांगी अत्रे के जीवन में एक बार फिर से बड़ा सदमा पहुंचा है। खबर है कि उनके पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पीयूष लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे और आखिरकार 19 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।
शुभांगी एक्स पति के निधन से हुईं दुखी
शुभांगी और पीयूष की शादी को 22 साल हो चुके थे, लेकिन फरवरी में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। शादी के इतने लंबे वक्त के बाद ये फैसला दोनों के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अलग होने का रास्ता चुना। तलाक के बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था, मगर शुभांगी को जैसे ही पीयूष के निधन की खबर मिली, उन्होंने बेहद भावुक प्रतिक्रिया दी।
जब एक प्रमुख मीडिया हाउस ने अभिनेत्री से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये वक्त उनके लिए काफी संवेदनशील है और उन्हें कुछ समय चाहिए। एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि शुभांगी काफी टूट चुकी हैं लेकिन फिर भी उन्होंने पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हुए शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।
पीयूष का प्रोफेशनल करियर
पीयूष पेशे से डिजिटल मार्केटिंग में थे और उनका प्रोफेशनल करियर भी अच्छा चल रहा था। शुभांगी और पीयूष की एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है। मां बनने के बाद से शुभांगी ने हमेशा अपनी बेटी को प्राथमिकता दी है और आज भी वो उसकी परवरिश को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं।
कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में शुभांगी ने अपने तलाक पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि साथ रहना मुमकिन नहीं रहा। उन्होंने ये भी बताया था कि तलाक के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके कंधों से एक भारी बोझ हटा दिया हो।
बेटी की परवरिश कर रहीं शुभांगी
शुभांगी ने ये भी कहा था कि एक स्वस्थ और खुशहाल माहौल में बेटी को बड़ा करना ही अब उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया और जब लगा कि अब चीजें नहीं सुधरेंगी, तब अलग होने का फैसला लिया।
आज जब शुभांगी अपने जीवन में स्थिरता ला रही थीं, तभी ये खबर उनके लिए किसी तूफान से कम नहीं रही। पूर्व पति की मौत ने उन्हें इमोशनल रूप से झकझोर दिया है और ये वक्त उनके लिए काफी मुश्किल है।
टीवी इंडस्ट्री और शुभांगी के फैंस उनके और उनके परिवार के लिए संवेदना जता रहे हैं। हम भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शुभांगी को इस कठिन समय में शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।
यह भी पढ़ें: फिल्म Sikandar का डिलीट किया हुआ सीन, देखकर फैंस हुए नाराज!
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines