बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ पिछले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ये फिल्म साल 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल थी। फिल्म में श्रद्धा को खूब पसंद किया गया था। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म में श्रद्धा कपूर की कास्टिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने उनसे कहा था कि श्रद्धा कपूर चुड़ैल की तरह हंसती हैं। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भड़क गए हैं और दिनेश विजान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दिनेश वजानी को फ्लाइट में मिली थीं श्रद्धा
कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में डायरेक्टर अमर कौशिक ने ‘स्त्री 2’ को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री का पूरा श्रेय दिनेश विजान को जाता है। वीडियो में वह कहते हैं, ‘दिनेश विजान एक बार फ्लाइट में थे, जहां उन्हें श्रद्धा मिली थीं। उनकी कुछ हंसी थी..दिनेश ने मुझसे कहा कि श्रद्धा जब हंसती है तो बिल्कुल स्त्री की तरह..सॉरी चुड़ैल की तरह हंसती हैं।’
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15′ इस दिन से होगा शुरू, देखें टाइम के साथ कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट
वीडियो में अमर कौशिक हाथ जोड़कर श्रद्धा कपूर को सॉरी बोलते हैं। इसके बाद आगे कहते हैं, ‘दिनेश विजान ने मुझे ऐसा कुछ बोला था कि श्रद्धा की हंसी वैसी ही है। चुड़ैल बोला था या कुछ और मैं श्योर नहीं हूं। जब मैं श्रद्धा कपूर से मिला था तो मैंने सबसे पहले उनसे उनकी हंसी के बारे में पूछा था और उन्हें उनसे हंसने के लिए कहा था।’
वीडियो देखकर भड़के एक्ट्रेस के फैंस
उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस भड़क गए हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर दिनेश विजान और अमर कौशिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘पहले आप उनके नाम पर फिल्म को प्रमोट कर लो, करोड़ों रुपये कमा लो, फिर इंटरव्यू में उनका मजाक उड़ा दो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप श्रद्धा कपूर के फैन हों या नहीं लेकिन अपनी लीडिंग लेडी के लिए पब्लिकली ऐसा बोलना बहुत घिनौना और अपमानजनक है। बेहद शर्मनाक’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस वक्त श्रद्धा कपूर को स्त्री 3 नहीं करनी चाहिए। या फिर उनकी हॉरर फ्रेंचाइजी में किसी कैमियो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। ये अपमानजनक बात है। चाहें आप उनके फैन हों या नहीं लेकिन ऐसे कमेंट करना बहुत आसान है।’ गौरतलब है कि ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद ‘स्त्री 3’ अनाउंस कर दी गई है। ये फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines