मशहूर फिल्ममेकर शूजित सरकार आज बेहद इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, उनके खास दोस्त और एक्टर इरफान खान के निधन को आज 5 साल हो गए हैं। आज ही के दिन साल 2020 में इरफान खान का कैंसर के चलते निधन हो गया था। आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी है और ऐसे में शूजित सरकार ने एक्टर इरफान खान को याद कर उन्हें एक ओपन लेटर लिखा है।
शूजित सरकार इरफान खान को लिखा ओपन लेटर
शूजित सरकार ने फिल्म ‘पीकू’ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन यादों के साथ शूजित सरकार ने लिखा, ‘डिअर इरफान, दोस्त, तुम जहां भी हो, मुझे पता है कि तुम ठीक हो और शायद वहां तुमने कई नए दोस्त बनाए हैं। मुझे यकीन है कि लोगों को आपके चार्म से प्यार हो गया होगा, जैसा कि हम सभी को हुआ है। यहां, मैं ठीक हूं, लेकिन इरफान एक बात शायद तुम नहीं जानते होंगे- तुम्हें यहां कितना प्यार और याद किया जाता है। तुम चौंक जाओगे।’
शूजित सरकार को शता रही दोस्त इरफान खान की याद
शूजित सरकार ने पुरानी बातों को याद करते हुए लिखा, ‘मुझे हमारे झाल मुरी सेशन और जो हंसी शेयर की है उसकी याद आती है। जिंदगी के मैजिक पर आपके डिस्कशन हमेशा फैसिनेटिंग होते थे। मैं उन मोमेंट्स को संजोता हूं। जब तुम लंदन में थे, तो अध्यात्म और विज्ञान के बारे में हमारी लंबी बातचीत याद है? वो बातें बेहद गहरी थीं। तुमने जो बुक्स रिकमेंड की थीं, वो मेरे पास हैं और मैं अक्सर जिंदगी और मौत पर हमारी बातचीत के बारे में सोचता हूं। तुम्हारी स्माइल और वो तुम्हारी रहस्यमयी आंखें, मेरी मेमोरी में बसी हैं। तुम्हारे बिना हर दिन जीना आसान नहीं है; यहां एक बहुत बड़ा खालीपन है।’
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के बाद क्या टीवी शोज को भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा अलविदा? नेगेटिविटी से बिगड़ी फिजिकल हेल्थ
इरफान खान के परिवार का ख्याल रख रहे शूजित सरकार
शूजित सरकार आगे इरफान खान को उनके परिवार का हाल बताया है। फिल्ममेकर ने लिखा, ‘इरफान, मैं तुम्हें बताना चाहता था कि बाबिल और अयान अच्छा कर रहे हैं। बाबिल और मैं साथ में फुटबॉल खेलते हैं और मैं उसके लिए गार्जियन जैसा बन गया हूं। चिंता मत करो, मैं उसका ध्यान रखता हूं। सुतापा और मैं अक्सर बात करते हैं। मैंने और रोनी ने अभी-अभी बाबिल के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पूरा किया है। वो एक फाइन आर्टिस्ट बनता जा रहा है और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है। मुझे यकीन है कि वो सही रास्ते पर है, जैसा तुमने हमेशा सोचा था। मैं जानता हूं कि तुम जहां भी हो, वहां से हमें देख रहे हो और ये एक राहत है। बात करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए, मैं बस अलविदा कहूंगा, दोस्त। ढेर सारा प्यार। शूजित दा।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines