Shivangi Khedkar On Sai Ketan Rao: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड फिनाले में बस 4 दिन बाकी हैं। इससे पहले घर से बेघर होने के लिए टीवी एक्टर साई केतन राव नॉमिनेट हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि शायद वो घर से बेघर हो सकते हैं। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इस बीच साई अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जाहिर है कि पिछले दिनों ही वीकेंड के वार में साईं ने अपनी शादी का ऐलान किया था। जब अनिल कपूर ने उनसे उनके लव इंटरेस्ट के बारे में पूछा तब साईं केतन ने 500 कैमरों के सामने कबूल किया था कि वो शिवांगी खेडकर को पसंद करते हैं और इसी साल उनके साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके बाद से फैंस शिवांगी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे।
अब जब साई केतन संग शादी के सवाल पर शिवांगी खेडकर ने अपनी बात रखी तो लोग भी सुनकर हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने न सिर्फ शादी की बातों से इनकार किया बल्कि साई संग डेटिंग की खबरों पर चौंकाने वाला रिएक्शन देकर फैंस का दिल तोड़ दिया है। उनके रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि जहां साई केतन बिग बॉस हाउस में बैठकर शिवांगी से शादी करने के सपने देख रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस के दिल में उनके लिए कुछ और ही फीलिंग है।
शिवांगी ने दिया शॉकिंग रिएक्शन
सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में शिवांगी खेडकर ने कहा कि वो साई केतन राव को सिर्फ अच्छा दोस्त मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं साई से प्यार करती हूं लेकिन यह प्यार सिर्फ दोस्त वाला है। हम दोस्त तक ही सीमित हैं। मैंने और साईं ने एक साथ मिलकर अपना करियर शुरू किया था। तभी से हमारे बीच में कनेक्शन बन गया।’ शिवांगी ने आगे कहा कि उनके मन में साई को लेकर किसी तरह की रोमांटिक फीलिंग नहीं है।
साईं को बस दोस्त मानती हैं शिवांगी
शिवांगी खेडकर का ऐसा रिएक्शन उनके फैंस को शॉक्ड कर रहा है, वहीं साई के फैंस का दिल टूट गया है। जाहिर है कि एक्ट्रेस जिस तरह से घर के बाहर से साई को सपोर्ट कर रही हैं, उसे देखकर माना जा रहा था कि वो मन ही मन में साई से प्यार करती हैं। हालांकि अब शिवांगी का साई के लिए ऐसा रिएक्शन काफी चौंकाने वाला है।
यह भी पढ़ें: X पर ट्रेंड कर रहा We Are With You Asim; क्यों शुरू होते ही कंट्रोवर्सी में फंस गया खतरों के खिलाड़ी 14?
साईं ने किया था शादी का ऐलान
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के आखिरी वीकेंड के वार में साई केतन राव ने होस्ट अनिल कपूर के सामने शिवांगी खेडकर के लिए अपने प्यार को इजहार किया था। एक्टर ने 500 कैमरों के सामने अपनी शादी का ऐलान किया था। साथ ही गले में पहनी हुई अंगूठी से शिवानी के साथ सगाई करने की बात कही थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines