Shilpa Shirodkar Comeback In Movies: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार शिल्पा शिरोडकर हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में नजर आई थीं। इस शो के बाद से शिल्पा लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस करीब 5 साल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही फैंस उन्हें फिल्म ‘जटाधरा’ में देखेंगे। ये फिल्म साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू की मच अवेटेड फिल्म है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। शनिवार को फिल्म ‘जटाधरा’ की शूटिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट एक मुहूर्त समारोह के दौरान की गई है।
फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हैदराबाद में एक मुहूर्त के दौरान सुपरस्टार सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधरा’ की शूटिंग की घोषणा की गई थी। इस मौके पर डायरेक्टर हरीश शंकर, डायरेक्टर वेंकी अटलूरी, पुष्पा 2 के प्रोड्यूसर रवि शंकर, मोहना कृष्णा इंद्रगांती और शिल्पा शिरोडकर समेत कई स्टार्स मौजूद रहे। सभी ने साथ में मिलकर फिल्म ‘जटाधरा’ की ऑफिशियल शूटिंग की शुरुआत की औपचारिक घोषणा की।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के बाद एक और बिग बॉस 18 फेम को मिली फिल्म, इस सुपरस्टार संग आएंगी नजर
एक्टर ने शेयर की तस्वीरें
सुपरस्टार सुधीर बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समारोह की तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में सभी स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘दिव्य आशीर्वाद के साथ फिल्म ‘जटाधरा’ की जर्नी शुरू करते हैं। साथ ही टीम के प्यार, सपोर्ट और एनर्जी के लिए धन्यवाद देते हैं।’
क्या होगी फिल्म की कहानी?
सुधीर बाबू की ‘जटाधरा’ सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर की पहेली को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो करेगा जबकि वेंकट कल्याण इसके डायरेक्टर होंगे। फिल्म में सुधीर बाबू के साथ शिल्पा शिरोडकर का नाम भी जुड़ गया है। दोनों फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले मेकर्स ने ‘जटाधरा’ के तीन पोस्टर शेयर किए थे, जिससे साफ था कि फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिल्पा शिरोडकर पिछले करीब पांच साल से इंडस्ट्री से दूर थीं। उन्हें आखिरी बार ‘गन्स ऑफ बनारस’ में देखा गया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। ‘बिग बॉस 18’ से कमबैक कर चुकीं शिल्पा अब फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines