Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। एक्ट्रेस फिल्म बाजीगर करने से पहले 1991 में 16 साल की उम्र में ‘लिम्का’ के एड के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद सोनाली सहगल ने रिसेप्शन में बिखेरा ग्लैमर, जमकर वायरल हुईं फोटोज
Shilpa Shetty ने भरतनाट्यम की शिक्षा भी ली है
कर्नाटक के मैंगलोर में 8 जून 1975 को शिल्पा शेट्टी का जन्म हुआ था। एक्ट्रेस के माता-पिता दवाई का व्यापार करते थे। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई एक्ट्रेस ने मुंबई के पोदार कॉलेज से पूरी की थी। शिल्पा शेट्टी ने भरतनाट्यम की पूरी शिक्षा भी ली हैं।
वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रही है शिल्पा शेट्टी
इसके अलावा वह वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रही। 10वीं के बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। महज 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने लिम्का प्रोडक्ट के लिए शूट किया था। बाद में धीरे-धीरे एक्ट्रेस के पास कई विज्ञापनों के ऑफर आने लगे थे।
महज 18 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी पढ़ाई
महज 18 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई को छोड़ दिया था और पूरी तरह से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो गईं। शिल्पा शेट्टी ने साल 1992 में ‘गाता है मेरा दिल’ से अभिनय दुनिया में कदम रखा था। लेकिन यह फिल्म किसी कारण से रिलीज नहीं हो सकी। जिसके बाद एक्ट्रेस को फिल्म ‘बाजीगर’ ऑफर हुई।
इन फिल्मों में किया काम
साल 1993 में आई इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा शाहरुख खान और काजोल थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 1994 में एक्ट्रेस फिल्म ‘आग’ में नजर आई थीं। फिर साल 1996 में तमिल फिल्मों में भी अपना परचम लहराया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने धड़कन, इंडियन, अपने, रिश्ते, मिस्टर रोमियो, जानवर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, गर्व: प्राइड एंड ऑनर, लाइफ इन ए मेट्रो, परदेसी बाबू, छोटे सरकार आदि फिल्मों में काम किया है।
राज कुंद्रा के साथ साल 2009 में की शादी
शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा को अपना जीवनसाथी चुन लिया। दोनों की शादी को 10 साल से अधिक समय पूरा हो गया है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। शिल्पा और राज एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार के साथ जुड़ा। दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे।
अपने शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं शिल्पा शेट्टी
इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। लेकिन जब एक्ट्रेस को पता चला कि अक्षय कुमार के नजदीक जाकर वह अपनी अजीज दोस्त ट्विंकल को धोखा दे रही हैं। तो उन्होंने अक्षय कुमार से दूरी बना ली। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ भी जोड़ा गया। फिलहाल अब शिल्पा शेट्टी अपनी शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines