Shiddat Movie on JioHotstar: बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में बनी है जो ऑडियंस की फेवरेट हैं. इन मूवीज में अलग लेवल की लव स्टोरी देखने को मिली हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें आपको प्यार की सारी हदें पार होती हुई दिखाई देंगी. इस फिल्म की लव स्टोरी को देख आपकी आंखों से भी आंसू निकल आएंगे. फिल्म में राधिका मदन और सनी कौशल लीड रोल में नजर आए हैं. साथ में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो ‘शिद्दत’ फिल्म है. इसमें राधिका और सनी कौशल ने अपनी एक्टिंग और अपनी केमिस्ट्री से ऑडियंस को दीवाना बना दिया था. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत गौतम सहगल और इरा शर्मा सहगल की शादी से होती है. दोनों की शादी में नशे में धुत जग्गी हंगामा कर देता है और पकड़ा भी जाता है. इस घटना के 3 महीने बाद जग्गी लंदन जाने के लिए अवैध रूप से सीमा पार कर रहा होता है, लेकिन वो गिरफ्तार हो जाता है. इसके बाद जग्गी का सामना एक बार फिर गौतम से होता है जो उसके केस की जांच करता है. जग्गी गौतम से कहता है कि वो अपने प्यार कार्तिका से मिलने लंदन जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Radhika Madan ने अचानक बदला अपना नाम, क्या हिट एक्ट्रेस बनने के लिए अपनाया नया फॉर्मूला?
प्यार की दिखी जंग
फिल्म की कहानी इसके बाद 3 महीने पीछे चली जाती है. यहां हॉकी खिलाड़ी जग्गी की मुलाकात कार्तिका से होती है. इस दौरान दोनों के बीच करीबियां आती हैं और तब जग्गी को पता चलता है कि कार्तिका की शादी तय हो चुकी है. कार्तिका जग्गी से कहती है कि अगर वो 3 महीने में लंदन पहुंच गया तो वो शादी नहीं करेगी. जग्गी उसकी बात सुनकर लंदन जानने की कोशिश में जुट जाता है लेकिन वीजा ना मिलने की वजह से वो अवैध तरीके से लंदन जाने की कोशिश करता है. क्लाइमेक्स देखकर आपकी आंखों से भी आंसू निकल जाएंगे. क्लाइमैक्स जानने के लिए इस मूवी को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं…’, Sunny Kaushal संग रिलेशनशिप रूमर्स के बीच Sharvari Wag का बड़ा बयान
फिल्म में कौन-कौन?
‘शिद्दत’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सनी कौशल और राधिका मदन के साथ-साथ मोहित रैना और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं. फिल्म को कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के गाने सचिन-जिगर और मनन भारद्वाज ने दिए हैं. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और ये फिल्म उस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines