मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा जारी एक नए वीडियो में उन्हें मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने एक-दूसरे के फैंस के सवालों का जवाब दिया। दरअस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के शो ‘मसाबा मसाबा’ (Masaba Masaba 2) का दूसरा सीज़न 29 जुलाई को स्ट्रीम हुआ, और उसी को प्रमोट करने के लिए असाधारण रूप से इस शो को प्लान किया गया है।
मसाबा का शहनाज़ (Shehnaaz Gill & Masaba) के लिए पहला सवाल होता है “शहनाज़ को सना क्यों कहा जाता है?” इस पर, एक्ट्रेस ने कहा कि उनके माता-पिता ने जन्म के समय उनका नाम शहनाज़ रखा था, लेकिन एक और नाम सना रखा, क्योंकि वे जानते थे कि शहनाज गिल नाम एक “ब्रांड” होने वाला है, सना का मतलब “आकस्मिक” है।
इसके बाद शहनाज ने मसाबा से सवाल पूछा: “क्या मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता की बहन हैं?” इस पर डिजाइनर ने कहा, ”बहन, दोस्त, बेटी सब कुछ”। बता दें, मसाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेट आइकन सर विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। शहनाज ने उनसे एक और सवाल पूछा “मसाबा गुप्ता क्यों प्रसिद्ध हैं?”: इसपर डिजाइनर ने खुद की प्रशंसा करने में हिचकते हुए जवाब दिया। “मैं बहुत अच्छी डिजाइनर हूं। बहुत मेहनत करती हूं। वास्तव में अब मैं एक एक्टर भी हूं। मैं प्रसिद्ध हूं क्योंकि मैं ईमानदार हूं।”
Shehnaaz Gill on Marriage-
एक बार फिर मसाबा ने शहनाज़ (Shehnaaz Gill on marriage) के लिए सवाल डाला: “क्या शहनाज़ मुझसे शादी करेंगी?” इस पर शहनाज गिल ने बड़ा इंट्रेस्टिंग जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे शादी कर लेता है तो उन्हें बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होगा। सना कहती हैं ‘मैं अच्छी लिसनर नहीं हूं, लड़के को ही मेरी बात सुननी होगी और मेरी तारीफ करनी होगी, इसके बाद शहनाज कहती हैं, मुझसे क्यों शादी का पूछ रहे हो, पक जाओगे यार’।
शहनाज से फिर मसाबा पूछती हैं कि, शहनाज का ‘Character More’ क्यों है? इसका जवाब देते हुए वो कहती हैं कि, ‘कैरेक्टर लेस का उल्टा कैरेक्टर मोर’ है। इसके बाद मसाबा ने सवाल किया कि, “मुझसे शादी कर लो?” इस पर शहनाज ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हां ठीक है, भेजो अपना बायोडाटा, लेकिन मुझे झेलना बहुत मुश्किल है”।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज गिल सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। मसाबा गुप्ता के शो ‘मसाबा मसाबा’ में उनकी मां नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines