Shekhar kapoor called AI revolution: इन दिनों AI हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कंप्यूटर की तरह AI का इस्तेमाल कर के अपने काम को आसान बनाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसी ही कोशिश फेमस डायरेक्टर शेखर कपूर के हाउस हेल्प ने भी की है।
शेखर कपूर ने खुद इस बारे में बताते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। शेखर ने बताया कि उनके 11 वीं फेल ने कुक ने AI का इस्तेमाल कर के एक घंटे के अंदर की पूरी स्क्रिप्ट ड्राफ्ट कर दी।
हाउस हेल्प के स्किल्स देखकर हैरान रह गए शेखर कपूर
डायरेक्टर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपने 18 साल पुराने हाउस हेल्प को लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि निलेश उनका अच्छा दोस्त है और उसने उन्हें अपने काम से हैरान किया है। निलेश ने भले ही आगे की पढ़ाई करने से मना कर दिया हो, लेकिन उसने AI का कमाल इस्तेमाल किया है। निलेश ने महज एक घंटे के अंदर मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट लिखकर उन्हें पढ़ने के लिए दे दी।
शेखर ने बताया कि निलेश को सुबह 6 बजे गूगल जेमिनी (AI) के बारे में पता चला। एक घंटे तक उसे समझने के बाद करीब 7 बजे निलेश ने स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी और 8 बजे उन्हें स्क्रिप्ट देकर पढ़ने के लिए कहा।
शेखर ने AI को बताया नया रिवोल्यूशन
शेखर ने पोस्ट में कहा कि AI दुनिया के लिए एक नया रिवोल्यूशन है। उनके अनुसार ये निलेश जैसे लोगों के लिए वरदान है, जो 11 वीं फेल होते हुए भी ऐसी चीजों से अपनी पहचान बना सकते हैं।
अमिताभ बच्चन और कई हॉलीवुड राइटर्स और एक्टर्स को AI से है आपत्ति
पिछले साल ही हॉलीवुड के कई स्क्रिप्ट राइटर्स और एक्टर्स ने क्रिएटिव फील्ड में AI के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई और इसके लिए स्ट्राइक भी किया।
केवल हॉलीवुड एक्टर ही नहीं अमिताभ बच्चन का भी यही मानना है कि जिस तरह AI किसी एक्टर की आवाज और चेहरे की मैपिंग कर के उसकी कॉपी बनाने में कामयाब हो रहा है। वो दिन दूर नहीं जब कोई उन्हें बुलाने के बजाए उनके AI को बुलाएगा।
मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर नहीं है ऑफिशियल अपडेट
शेखर कपूर के मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर किए गए इस पोस्ट के बाद कई लोग ये उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द क्लासिक कल्ट मिस्टर इंडिया 2 पर काम किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट रिलीज नहीं किया गया है।
क्या है AI गूगल जेमिनी
गूगल जेमिनी गूगल का एक टूल है। ये ओपन ऐआई के Chatgpt की तरह एक AI चैटबोट है। ये न केवल टेक्स्ट बल्कि फोटोस, वीडियो और ऑडियो को भी समझता है।
ये कई प्रोग्रामिंग भाषाओं में हाई क्वालिटी वाले कोड को समझने की कोशिश कर के रिजल्ट देने की कोशिश करता है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines