Shefali Jariwala Last Social Media Post: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर किसी को झटका लगा है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस दुखद घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। भले ही शेफाली की फैमिली की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया हो लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इसके चलते 42 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच शेफाली जरीवाला की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर आखिरी बार दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है।
एक्स पर वायरल हुआ आखिरी पोस्ट
बता दें कि शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो में उनके को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला थे। करीब चार साल पहले 2 सितंबर, 2021 को एक्टर का निधन भी इसी तरह की परिस्थितियों में हुआ था। बताया गया था कि अचानक की सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ा था। शेफाली जरीवाला के निधन की वजह भी यही है। दुखद संयोग से एक्ट्रेस का आखिरी एक्स पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला को ही समर्पित था। उन्होंने एक्टर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के निधन के बाद अस्पताल से सामने आया वीडियो, बदहवास हालत में दिखे पराग त्यागी
शेयर की थी पुरानी तस्वीर
शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्स पोस्ट पर बिग बॉस 13 की पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाती हुई दिखाई दी थीं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था, ‘आज तुम्हारे बारे में सोच रही हूं मेरे दोस्त @sidharth_shukla’ उनका ये दिल छू लेने वाला पोस्ट पिछले साल 2 सितंबर, 2024 में शेयर किया गया था।
आखिरी इंस्टा पोस्ट भी वायरल
इसके अलावा शेफाली जरीवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले पोस्ट शेयर किया था, जो अब उनका आखिरी पोस्ट बन गया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस को मैटेलिक सिल्वर गाउन में पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इसके साथ शेफाली ने कैप्शन दिया था, ‘ब्रिंग इट ऑन बेबी।’ गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines