Shark Tank India Richest Shark: सोनी टीवी के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया ने भारत में अपनी धाक जमा ली है। ये शो स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मशहूर है, जहां एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस के लिए फंडिंग जुटाने के लिए शार्क्स के सामने पिच करते हैं। वहीं शार्क्स की कुर्सी पर बैठे जज उन्हें ना सिर्फ फंड देते हैं, बल्कि अपने आइडिया भी शेयर करते हैं।
इस शो के पिछले तीन सीजन सुपरहिट रहे हैं और चौथा सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी पिचर्स का जोश हाई है और शार्क्स द्वारा मिल रही लाखों और करोड़ों की डील्स शो के आकर्षण को और बढ़ा रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस शो के जज में से सबसे अमीर शार्क कौन है? आइए जानते हैं किस शार्क के पास सबसे ज्यादा दौलत है।
शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स कौन-कौन हैं?
इस सीजन में जज की कुर्सी पर जो मेन चेहरे बैठे हैं, इनमें शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल, बोट के मालिक अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की मालकिन नमिता थापर, ओयो होटल्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल, लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल और शुगर कॉस्मेटिक्स की मालिक विनीता सिंह शामिल हैं। इस बार शो में दो नए जज भी जुड़े हैं, जिनमें स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल और वीबा के फाउंडर विराज बहल का नाम शामिल है।
दौलत के मामले में रितेश अग्रवाल सबसे आगे
अगर दौलत की बात की जाए, तो ओयो होटल्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने सभी शार्क्स को पीछे छोड़ दिया है। रितेश अग्रवाल ने अपनी मेहनत और स्मार्ट बिजनेस फैसलों से पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। ओयो रूम्स को शुरू करने वाले रितेश ने केवल एक दशक में खुद को बिजनेस जगत का बड़ा नाम बना लिया। आज उनकी कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपये है और वो फोर्ब्स एशिया की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में भी शामिल हैं। हुरुन रिच लिस्ट ऑफ इंडिया 2024 में भी वे टॉप 10 यंग इंडियन अरबपतियों में शामिल हैं। ये बताता है कि रितेश ने कितनी बड़ी सफलता हासिल की है।
दूसरे शार्क्स के पास कितना पैसा?
रितेश अग्रवाल के अलावा शार्क टैंक इंडिया के बाकी जज भी कम नहीं हैं। शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल की कुल संपत्ति लगभग 185 करोड़ रुपये है। वहीं, नमिता थापर की संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये बताई जाती है। बोट के मालिक अमन गुप्ता का नेटवर्थ लगभग 720 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शुगर कॉस्मेटिक्स की मालकिन विनीता सिंह की संपत्ति 300 करोड़ रुपये के आसपास है और लेंसकार्ट के पीयूष बंसल की कुल संपत्ति भी 600 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि शार्क टैंक इंडिया के सभी जज शानदार बिजनेसमैन हैं और सभी का बिजनेस इम्पैक्ट जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें: Chhaava ने 72 घंटों में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली 2025 की पहली फिल्म बनी
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
36 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
3 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
4 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
6 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
8 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines