Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर इन दिनों बज बना हुआ है। फैंस को किंग खान की इस फिल्म के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘डंकी’ भारत में पहले दिन ही एडवांस बुकिंग में आंकड़ा 2 करोड़ के पार कर गई है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- कौन हैं Ayesha Khan? जिन्होंने Bigg Boss 17 में किया Munawar Farooqui का पर्दाफाश
Dunki ने एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ भारत में एडवांस बुकिंग में 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। फैंस में फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि ये जबरदस्त कलेक्शन करेगी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ में जबरदस्त भिड़ंत भी देखने को मिलेगी। इस बीच कौन-सी फिल्म किसको पछाड़ेगी यह कहना तो मुश्किल है। अब वक्त ही बताएगा कि दोनों फिल्मों में कौन किस पर भारी पड़ेगा।
Twitter (x)
इस दिन होगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो प्रभास की ‘सालार’ 22 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में एंट्री करेगी। दोनों फिल्मों में बड़ा क्लैश होगा। ‘डंकी’ की बात करें को इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे शानदार कलाकार अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ‘डंकी’?
बता दें कि शाहरुख खान ने इस साल के शुरु में ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद किंग खान ने ‘जवान’ से टिकट खिड़की पर धमाल मचाया। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ‘डंकी’ क्या-क्या कमाल करेगी। फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही दिन का टाइम रह गया है। फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines