Jawan Special Cameo: शाहरुख खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ से साबित कर दिया है कि वो असली किंग है। फैंस को किंग खान की इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। रिलीज होते ही ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
इसके साथ ही अब ‘जवान’ कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एकदम तैयार है। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दीपिका के कैमियो से तो सभी रुबरू थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में और भी स्पेशल कैमियो हैं। चलिए जान लेते हैं कि किंग खान की फिल्म में किस-किस ने कैमियो किया है…
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan से जुड़े इस सवाल का दें जवाब और मुफ्त में पाएं Jawan फिल्म की टिकट
‘जवान’ स्पेशल कैमियो
फिल्म ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण का कैमियो को ट्रेलर से ही साफ हो गया था, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी फिल्म के गाने जिंदा बंदा से डेब्यू किया है। किंग खान के साथ एटली की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इसके साथ ही फिल्म में संजय दत्त की एंट्री भी दर्शको के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। फिल्म में संजय की एंट्री को देख लोगों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई।
संजय दत्त के दाहिने हाथ की भूमिका निभा रहे विराज घेलानी
इतना ही नहीं बल्कि ‘जवान’ में कंटेंट निर्माता विराज घेलानी संजय दत्त के दाहिने हाथ की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी निर्देशक एटली के साथ अपने किरदार की वर्दी में एक फोटो शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
‘जवान’ ने की जबरदस्त ओपनिंग
वहीं, अगर शाहरुख खान की इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो किंग खान की फिल्म ने 75 करोड़ के साथ जबरदस्त ओपनिंग की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines