मेट गाला 2025 में डेब्यू करने के बाद हर तरफ बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस नए लुक की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। फैशन के इस खास इवेंट के लिए शाहरुख ने फेमस इंडियन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनी थी। अपने लुक के साथ-साथ सुपरस्टार ने अपने विनम्र लहजे और आकर्षण से विदेशी मीडिया का ध्यान खींच लिया। इस बीच शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू को लेकर एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह काफी नर्वस हैं।
डेब्यू से पहले नर्वस थे शाहरुख
न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में विदेशी मीडिया से बातचीत करते हुए शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं इतिहास के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं लेकिन मैं काफी नर्वस और एक्साइटेड हूं। मेरे साथ सब्यसाची हैं जिन्होंने मुझे यहां आने के लिए राजी किया है। मैंने रेड कार्पेट पर ज्यादा काम नहीं किया है। मैं बहुत शर्मीला हूं। मेरे लिए पहली बार यहां आना वाकई स्पेशल है।’ इसके साथ ही शाहरुख ने दोनों मीडिया पर्सन की तारीफ की।
शाहरुख खान ने आगे कहा, ‘मेरे लिए जो सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट वाली बात है वो मेरे बच्चे जो मेट गाला के लिए खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’ अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए शाहरुख आगे कहते हैं, ‘मैंने सब्यसाची से सिर्फ यही कहा कि मैं सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट पहनता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे लिए जो डिजाइन किया, उसमें मैं बहुत कंफर्टेबल फील कर रहा हूं। मुझे लगता है कि ऐसा होना चाहिए।’
सब्यसाची की ड्रेस में हैंडसम लगे एक्टर
बता दें कि शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 के लिए सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ ऑल-ब्लैक टेलर्ड सूट पहना है। उनके इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली लेयर्ड ज्वेलरी है, जिसमें एक बड़ा सा ‘K’ पेंडेंट है। ब्लैक चश्मे में किंग खान काफी स्मार्ट और डैशिंग लग रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ बोल्ड अंगूठियों, शानदार घड़ी और काले जूतों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines