Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान बॉलीवुड का वो नाम हैं जिन्हें देखकर न्यू कमर्स मोटिवेट होते हैं. यंग एक्टर्स के लिए वो एक मिसाल हैं. कल यानी 2 नवंबर को एक्टर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको शाहरुख खान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं. इस लिस्ट में ‘जवान’ और ‘डॉन’ जैसी शानदार फिल्में भी शामिल हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस हिट लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
Jawan
शाहरुख खान की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं ये 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 640.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी दिल्ली की गलियों से हुई शुरू, एक-दूजे को पाने के लिए बेले पापड़; फिर यूं हुई शादी
Jab Tak Hai Jaan
शाहरुख खान की ये रोमांटिक फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने भारत में 120.87 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप वीकेंड पर प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Dilwale
शाहरुख खान की ये एक्शन रोमांटिक फिल्म भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 148. 42 करोड़ की धांसू कमाई की थी. इसमें शाहरुख खान के साथ वरुण धवन, काजोल और कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Pathan
साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान फिल्म ने भारत में 543.09 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिला था. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Ra.One
शाहरुख खान की ‘रा.वन’ फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भारत में 116.2 करोड़ की कमाई की थी. इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं. साल 2011 में आई इस फिल्म को ऑडियंस से खूब वाहवाही मिली थी. इसके साथ ही फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की 7 आइकॉनिक फिल्में, जो सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी हिट
Don 2
शाहरुख खान की ‘डॉन 2’ भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 108.51 करोड़ की कमाई की थी. इसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
Chennai Express
दीपिका पादुकोण के साथ आई शाहरुख खान की ये फिल्म भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 227.13 करोड़ की कमाई की थी. शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines