Bloody Daddy Trailer out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस को भी इस सीरीज का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं।
वहीं, अब इस वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘ब्लडी डैडी’ के ट्रेलर में शाहिद कपूर को जबरदस्त एक्शन में देखा जा सकता है। वहीं, फैंस को भी सीरीज का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा हैं।
एक्शन में नजर आ रहे शाहिद कपूर
दरअसल, एक्टर शाहिद कपूर ने वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी डेब्यू किया हैं। वहीं, एक्टर एक बार फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है और इसके लिए वो फुल एक्शन में भी हैं। ब्लडी डैडी के ट्रेलर में शाहिद ड्रग्स से जुड़े माफियाओं से फाइट करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही इस सीरीज में उनके अलावा डायना पैंटी, संजय कपूर, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
इस दिन स्ट्रीम होगी ‘ब्लडी डैडी’
बता दें कि शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ सीधे जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। कुछ दिन पहले शाहिद ने इस सीरीज का पोस्टर भी जारी किया था। वहीं, अगर इस सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो इसमें शाहिद का एक्शन देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही शाहिद कपूर ने ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- “यह बहुत ही खतरनाक रात थी, ट्रेलर जारी हो गया है। 9 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।”
अली अब्बास जफर ने किया है निर्देशन
इसके साथ ही सीरीज के ट्रेलर का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इसपर सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं, अगर सीरीज के निर्देशन की बात करें तो अली अब्बास जफर ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। वहीं, अब फैंस इस सीरीज को लिए बेहद एक्साइटेड हैं और सबको इसके रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 hr ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
2 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
4 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
5 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
6 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines