Shahid Kapoor Fell On Stage: हर साल की तरह इस साल भी गोवा के खूबसूरत तटों के किनारे 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फेस्विल की शुरुआत 20 नवंबर से हो चुकी है। इस फेस्टिवल में माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, करण जौहर, नुसरत भरुचा, सारा अली खान, श्रेया घोषाल और पंकज त्रिपाठी भी शामिल हो चुके हैं। इस दौरान कई कलाकारों ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। लेकिन सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं।
जब गिर गए शाहिद
शाहिद कपूर के वायरल हो रहे इस वीडियो में वह स्टेज पर कई बैकग्राउंड डांसर के साथ नजर आ रहे हैं। वह अपने मजेदार अंदाज में स्टेज पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन अचानक अभिनेता स्टेज पर डांस करते वक्त गिर जाते हैं। पहले तो वह घबरा जाते हैं, लेकिन फिर संभलते हैं और डांस में मगन हो जाते हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाई देते हैं। आखिर में वह मुस्कुराते हुए दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस भी देते हैं।
यह भी पढ़ें: पैसे के लिए Shah Rukh Khan ने बेच दिया था जमीर, आखिर किंग खान की क्या थी मजबूरी ?
स्टेज पर ली थी धांसू एंट्री
बता दें कि इस दौरान शाहिद कपूर बाइक चलाते हुए इवेंट में एंट्री ली थी। उन्होंने स्टेज पर मौजा ही मौजा, धतिंग नाच जैसे गानों पर शानदार एंट्री मारी। स्टेट पर डांस से पहले उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। मीडिया से बातें करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि मैं इस फिल्म फेस्टिवल में आकर बहुत खुश हूं और गोवा मेरी फेवरेट जगह है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
IFFI 2023 गोवा में 20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक आठ दिनों तक चलने वाला है। फेस्टिवल में दुनियाभर के फिल्ममेकर्स शामिल होंगे। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) से फैंस के दिलों पर राज किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) का एलान भी किया था। ‘देवा’ अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएगी। इसके अलावा शाहिद जल्द कृति सेनन के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फर्जी 2 भी लेकर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines