Shah Rukh Khan viral video: बीती शाम मुंबई में ईशा अंबानी के ट्विन्स बच्चों (कृष्णा और आदिया) की बर्थडे पार्टी आयोजित हुई। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों सहित खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
वहीं, अब इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- फैन की मौत के बाद Taylor Swift ने कैंसिल किया शो, गर्मी की वजह से बुरी तरह हांफ रहीं थीं सिंगर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी, शाहरुख खान से बातें कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने किंग खान के हाथ में सांप थमा दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद एक शख्स ने पीछे से भी शाहरुख खान के गले में सांप रख दिया। इस दौरान किंग खान कुछ कहते भी नजर आए और उन्होंने सांप को गले और हाथ में लिए पोज भी दिए। हालांकि इस वीडियो में ये साफ नहीं हो पा रहा है कि ये सांप असली है या नकली।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह गॉड। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत डेरिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा कि किंग खान। इस तरह से अब यूजर इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि बीती शाम मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने उनके ग्रैंड चिल्ड्रन आदिया और कृष्णा का जन्मदिन मनाया। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताते चलें कि 19 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के ट्विन्स बच्चों (आदिया और कृष्णा) का जन्म हुआ था।
आदिया और कृष्णा की बर्थडे पार्टी में सेलेब्स ने लगाए चार चांद
आदिया और कृष्णा की बर्थडे पार्टी में अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, तारा सुतारिया, अर्पिता खान, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, कृति सेनन, नुपूर सेनन, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ और क्रुणाल पांड्या सहित कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines