आज मुंबई कई लोग सिर्फ इसलिए जाते हैं कि वो बस शाहरुख खान की एक झलक देख सकें। किंग खान के घर के बाहर अक्सर भीड़ देखने को मिलती है। फैंस ‘मन्नत’ के बाहर खड़े होकर बॉलीवुड के बादशाह का इंतजार करते हैं। ऐसे में मन्नत भी मुंबई का एक पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। अब उससे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सामने आया है। कोरियोग्राफर अहमद खान ने अब रिवील किया है कि फिल्म ‘यस बॉस’ की शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?
‘यस बॉस’ के गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा रिवील
Lehren Retro को दिए इंटरव्यू में अहमद खान ने याद किया कि कैसे मन्नत के बाहर ‘यस बॉस’ के पॉपुलर गाने ‘चांद तारे’ की शूटिंग चल रही थी और वॉचमैन ने उन लोगों को घर के बाहर से भगा दिया था। उस वक्त उस घर का नाम मन्नत नहीं हुआ करता था। दरअसल, अहमद खान ने बताया कि एक शॉट था, जिसमें पारसी कपल ड्राइव कर रहा था और शाहरुख खान को कार पर जम्प करना था। उन्होंने वो शॉट दिया और तभी वॉचमैन ने उन्हें भगा दिया।
शाहरुख ने मन्नत को लेकर मजाक में कहा था खरीद लूं क्या?
इसके बाद शाहरुख खान ने पूरी यूनिट के सामने मजाक में कहा था, ‘खरीद लूं क्या? फिर शॉट लेंगे।’ उस वक्त एक्टर ने ये बात यूं ही मजाक में कही थी, लेकिन बाद में शाहरुख खान की बात सच हो गई। शाहरुख खान ने बाद में जाकर उस घर को खरीद लिया। आपको बता दें, अब मन्नत पहले से भी ज्यादा आलीशान होने वाला है। किंग खान के मन्नत में 2 मंजिल और बनाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ बांद्रा में शिफ्ट होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर लगी मुहर, वकील ने सुनाया कोर्ट का फैसला
मन्नत को लेकर सच हुआ एक्टर का मजाक
वो कुछ समय के लिए मन्नत से बाहर रहेंगे क्योंकि वहां कंस्ट्रक्शन का काम चलेगा। आपको बता दें, करीब 20 सालों से SRK मन्नत में रह रहे हैं। अब उनके इस घर की कहानी सुनकर फैंस को भी हैरानी हुई होगी। जिस घर के बाहर एक्टर को खड़े होने से भी भगा दिया था, उन्होंने उसी घर को अपनी कड़ी मेहनत से हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines