Jawan Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ोतड़ कमाई कर रही हैं। पिछले 18 दिनों से बॉक्स ऑफिस छाई हुई हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई में दिन पर दिन कमी देखने को मिल रही है, लेकिन बावजूद इसके SRK की ‘जवान’ कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। वहीं, अब फिल्म इस साल रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। जी हां… पिछले दिनों फिल्म ने साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसके बाद अब शाहरुख अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ की राह में आगे बढ़ चुकी है।
शाहरुख खान और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब तक फिल्म में करीबन 560.83 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन ने 16वें और 17वें दिन से ज्यादा कमाई की, लेकिन शुरुआत दिनों के मुकाबले ये बहुत कम है।
यह भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ जिताएगी इंडिया को वर्ल्ड कप? पहले भी दो बार काम आ चुका है ये फॉर्मूला
18वें दिन Jawan ने की शानदार कमाई
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 18) के 18वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो, जहां फिल्म में 16वें दिन 7.6 करोड़ की कमाई की। वहीं 17वें दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की और अगर फिल्म के 18वें दिन की बात की जाए तो, इस दिन फिल्म ने बाकी दो दिनों से ज्यादा कमाई करते हुए 15 करोड़ की कमाई की। फिलहाल ये आंकड़े प्रारंभिक अनुमान हैं।
Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ेगा Jawan
भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात से आगे बढ़ते हुए अगर वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बात की जाए तो, SRK की ‘जवान’ ने 1000 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। हालांकि, ये भी प्रारंभिक अनुमान है। वहीं, फिल्म के निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 979.08 करोड़ का है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में शाहरुख अपनी ही फिल्म ‘जवान’ से अपनी ही फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो 1020 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
59 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines