Shah Rukh Khan name Why King Khan: शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बेस्ट सुपरस्टार में से एक हैं। उन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। आज उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। वहीं किंग खान की उपाधि भी शाहरुख (Shah Rukh Khan) के नाम पर ही है। लेकिन हर नाम के पीछे एक खास वजह होती है, यूं ही नहीं किसी को उपनाम मिल जाते हैं।
क्या बोले अनु मलिक?
शाहरुख के ये दो नाम की पीछे की वजह क्या है। इसका खुलासा मशहूर सिंगर अनु मलिक ने किया है। शाहरुख खान ने मोहब्बतें, ओम शांति ओम, कुछ-कुछ होता है, बादशाह सहित कई फिल्मों में काम किया है। वैसे तो शाहरुख खान की सारी फिल्में ही बेस्ट हैं। लेकिन उनकी फिल्म बादशाह की अगर बात करें तो ये उनकी एवरग्रीन फिल्मों में से एक हैं। बादशाह का टाइटल गाना बादशाह ओ बादशाह अनुमलिक ने कंपोज किया था।
फ्लाइट में अनु मलिक ने SRK को सुनाई गाने की धुन
अनुमलिक ने इस गाने के लिए कहा है, मैंने फ्लाइट में शाहरुख खान को अलग-अलग शब्दों में यह धुन गुनगुनाई थी। अनुमलिक ने आगे बताया, जब शाहरुख ने ये धुन सुनी तो उन्हें इस धुन से प्यार हो गया। फिर हमने बादशाह शब्द के बारे में आगे सोचा उसके बाद हमने फिल्म मेकर अब्बास-मस्तान को ये विचार सुनाया। उन्होंने जब ये सुना तो उन्हें ये अच्छा लगा क्योंकि बादशाह फिल्म के टाइटल के साथ मेल खाता है। सिंगर आगे बताते हैं, इस गाने के बाद ही शाहरुख खान को किंग खान और बादशाह उपनाम मिला ।
फिल्म ने पूरे किए 25 साल
बादशाह को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं । इसके बाद भी आज इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। इसमें इनके साथ ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थी। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के गाने से लेकर इसकी कहानी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। जॉनी लिवर की कॉमेडी भी फैंस को बहुत पसंद आई थी।
शाहरुख खान की पिछली फिल्म की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म डंकी रिलीज हुई थी। डंकी में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है, जिनके पास विदेश जाने के लिए वीजा नहीं होता। तो वो डंकी रुट्स का इस्तेमाल करते हैं। डंकी रुट्स कैसे होते हैं और इन रास्तों में किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ये इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को भी बेहद पसंद आई। पिछले साल शाहरुख खान ने पठान, जवान और डंकी तीन सुपरहिट फिल्में दी हैं।
SRK ने अंग्रेजी फिल्म से किया था डेब्यू
शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म की अगर बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम था ‘इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अर्जुन का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म को केवल टीवी के लिए बनाया गया था, इसे बड़े पर्दे पर कभी रिलीज नहीं किया गया। किंग खान की बॉलीवुड एंट्री की अगर बात करें तो उन्होंने दीवाना फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री ली थी। ये 1992 में रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines