Shah Rukh Khan Birthday: बीते दिन यानी 2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। फैंस एक्टर के जन्मदिन के लिए बेहद एक्साइटेड थे। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी फैंस ‘बादशाह’ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात से ही मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए, लेकिन इस बार किंग खान के फैंस को मन्नत के बाहर इक्ट्ठा होना भारी पड़ा।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने आए फैंस के मन्नत के बाहर से मोबाइल फोन चोरी हो गए है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Sushmita Sen की जिंदगी में फिर प्यार ने दी दस्तक! एक्स लवर संग वायरल वीडियो ने खोला भेद
‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस के फोन चोरी
बता दें कि इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि कल ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस के 30 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरों ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए वहां जुटी भीड़ का फायदा उठाया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज- मुंबई पुलिस। बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
Shah Rukh Khan Birthday
डंकी’ में नजर आने वाले है शाहरुख खान
इसके साथ ही अगर एक्टर के जन्मदिन की बात करें तो अभिनेता ने बेहद खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया है। फैंस को किंग खान के हर अपडेट का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, इस साल शाहरुख खान ने अपने नाम अपनी लेटेस्ट फिल्मों से ‘जवान’ और ‘पठान’ से कई रिकॉर्ड दर्ज किए है। इतना ही नहीं बल्कि अब फैंस को किंग खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म डंकी की पहली झलक डंकी ड्राप 1 रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है। इसके साथ ही अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान की ये फिल्म क्या-क्या कमाल करती है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines