Jhoome Jo First Look Out: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के पहले सॉन्ग बेशर्म रंग को रिलीज किया गया है, जो हर तरफ छाया है। इसी बीच मेकर्स ने ‘पठान’ के दूसरे सॉन्ग ‘झूमे जो’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
‘झूमे जो’ का फर्स्ट लुक जारी
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। अभी तक इस गाने के वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अब फिल्म के दूसरे सॉन्ग ‘झूमे जो’ रिलीज करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इस गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर देखने से लगता है कि शाहरुख खान और दीपिका एक बार फिर तहलका मचाने वाले हैं।
और पढ़िए – इस किरदार में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मेकर्स ने जारी किया टीजर
इस दिन रिलीज होगी ‘झूमे जो’
‘झूमे जो के फर्स्ट लुक में शाहरुख खान अपने बालों को बांधे हुए व्हाइट शर्ट पहनकर किलर लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सिल्वर बूट्स के साथ ब्राउन आउटफिट में अपनी अदाओं से लोगों के दिलों को जीत रही हैं। दोनों एक पीले रंग की विंटेज कार के सामने पोज दे रहे हैं। यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। हाल ही में #AskSRK सेशन में, स्टार ने खुलासा किया था कि, पठान का दूसरा गाना सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में होने वाला है। अब इससे साफ होता है कि ये गाना भी लोगों को खूब पसंद आने वाला है।
कब रिलीज होगी ‘पठान’
बताते चलें कि हाल ही में ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख के रोमांस ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। शाहरुख और दीपिका अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार कतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
25 mins ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines