हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुए उत्पीड़न में बड़ा एक्शन, 3 IPS ऑफिसर सस्पेंड

IPS Officers Suspended over Harassing Actress: मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुए उत्पीड़न के बाद अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 3 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
IPS Officers Suspended over Harassing Actress

IPS Officers Suspended over Harassing Actress: आंध्र प्रदेश की सरकार ने रविवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। ये निलंबन मुंबई की अभिनेत्री और मॉडल कादंबरी जेठवानी के खिलाफ हुई कथित गलत गिरफ्तारी और उत्पीड़न के मामले को लेकर किया गया। इस मामले ने अब मीडिया का ध्यान खींच लिया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

कौन से अधिकारी हुए निलंबित?

निलंबित अधिकारियों में पूर्व इंटेलिजेंस प्रमुख पी. सीतारमा अंजनेयुलु (DG रैंक), पूर्व विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (IG रैंक), और पूर्व डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विशाल गन्नी (SP रैंक) शामिल हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ जांच के बाद एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न के आरोप साबित हुए हैं जिसके चलते इन्हें निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

कादंबरी जेठवानी ने अगस्त में एनटीआर पुलिस कमिश्नर एस.वी. राजशेखर बाबू के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ YSR कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता के.वी.आर. विद्यासागर के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उच्च पुलिस अधिकारियों ने विद्यासागर के साथ मिलकर उसे और उसके माता-पिता को परेशान किया और उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के मुंबई से विजयवाड़ा ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें फरवरी में विद्यासागर ने कादंबरी जेठवानी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर करवाई थी जिसमें कहा गया था कि एक्ट्रेस ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन

मुंबई में रहने वालीं एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें और उनके बुजुर्ग माता-पिता को अपमानित किया और उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में रखा। उनके परिवार ने न्यायिक हिरासत में 40 दिन से ज्यादा का समय बिताया, जो उनके लिए एक कठिन दौर था।

जेठवानीके वकील एन. श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि विद्यासागर ने जेठवानी और उनके परिवार को फंसाने के लिए जाली दस्तावेज बनवाए और पुलिस ने उन्हें कई दिनों तक जमानत की याचिका दाखिल करने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन

अधिकारियों के आरोप कैसे साबित हुए?

इस पूरे मामले की जांच में ये भी सामने आया कि पी. सीतारमा अंजनेयुलु ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जबकि प्राथमिकी पहले से दर्ज नहीं की गई थी। एफआईआर बाद में दर्ज की गई थी जबकि गिरफ्तारी के निर्देश कथित तौर पर 31 जनवरी को जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें: कपूर फैमिली के गणेश उत्सव में नहीं दिखीं Alia Bhatt, नन्हे जेह और राहा ने लूटी महफिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola