Selfiee Box Office Collection Day 4: इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म सेल्फी (Selfiee) को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के गानों और फिल्म के प्रमोशन को देखकर लग रहा था कि यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी। लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। अब अक्षय की इस फिल्म की गिनती भी फ्लॉप फिल्मों में होती नजर आ रही है।
तीन दिनों में सेल्फी ने की 10.30 करोड़ की कमाई
अक्षय की फिल्म सेल्फी ने तीन दिनों में जहां 10.30 करोड़ की कमाई की थी, वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, जो फिल्म की कास्ट से लेकर फैंस को भी निराश करने वाला है।
फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बेहद निराशाजनक
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म सेल्फी से लोगों ही नहीं बल्कि खुद अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को भी बहुत उम्मीदें थी। लेकिन फिल्म का वीकेंड कलेक्शन सामने आते ही सभी निराश हो गए।
सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई
साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की सोमवार की कमाई बाकी तीन दिन के मुकाबले में बहुत कम हैं। साथ ही अगर आकड़ो को देखें तो यह फिल्म फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें – Holi Song 2023: चोख पिचूकरिया से रंग ठोपे ठोप हमार चुवे…पवन सिंह ने श्वेता के साथ जमकर की मस्ती, फैंस हुए दीवाने
शहजादा भी नहीं करह पाया कमाल
इसके साथ ही अगर पठान को छोड़कर अगर कार्तिक आर्यन की शहजादा को भी देखें तो वो भी बुरी तरह फ्लॉप हो रही है। अब लोगों को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म मैं झूठी तू मक्कार का इंतजार है। साथ ही अब देखने वाली बात ये भी होगी की इस फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।
मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है सेल्फी
बताते चलें कि 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है राज मेहता द्वारा निर्देशित सेल्फी। साथ ही इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विजय कुमार नाम के एक काल्पनिक एक्टर की भूमिका निभाई है, जो एक सेल्फी को लेकर इमरान हाशमी द्वारा एक आरटीओ इंस्पेक्टर के साथ टकरा जाता है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
12 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
14 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
16 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
17 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
18 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
19 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
19 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines