Vanshika On Satish Kaushik Birth Anniversary: बीते दिन दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर तमाम लोगों ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
दिवंगत एक्टर के परिवार और दोस्तों ने मुंबई में उनकी बर्थ एनीवर्सरी सेलिब्रेट की और इस मौके पर सभी की आंखे नम थी। सतीश के क्लोज फ्रेंड अनुपम खेर और उनकी पत्नी शशि, 10 साल की बेटी वंशिका और उनके दूसरे करीबी दोस्त अनिल कपूर ने इसे होस्ट किया था।
सतीश की बेटी वंशिका ने अपने पापा को किया याद
इस मौके पर सतीश की बेटी वंशिका ने अपने पापा को याद किया और पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर वो लेटर पढ़ा जो वंशिका ने अपने पिता के दाह संस्कार के समय उनके लिए लिखा था। इस लेटर को पढ़ते हुए वंशिका बहुत भावुक थी और इस लेटर ने हर किसी को भी भावुक करत दिया।
वंशिका ने पिता के नाम अपना लेटर पढ़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश कौशिश की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रखे गए कार्यक्रम में वंशिका ने पिता के नाम अपना लेटर पढ़ा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- “हैलो पापा, मुझे पता है कि अब आप नहीं हैं लेकिन मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, आपके दोस्तों ने मुझे मजबूत होना सिखाया लेकिन मैं आपके बिना नहीं रह सकती।
काश कोई चमत्कार होता- वंशिका
मुझे आपकी बहुत याद आती है, अगर मुझे पता होता कि ऐसा होने वाला है, तो मैं सिर्फ आपके साथ समय बिताने के लिए स्कूल को मिस करती, काश मैं आपको एक बार गले लगा पाती, आप अब भी मेरे दिल में हो, जैसा कि हम फिल्मों में देखते हैं, काश कोई चमत्कार होता और आप जीवित होते। ”
मैं अपना होमवर्क नहीं करूंगी तो- वंशिका
इसके आगे वंशिका ने पढ़ा कि- “मुझे नहीं पता कि जब मैं अपना होमवर्क नहीं करूंगी तो मुझे मम्मा से कौन बचाएगा, मेरा अब स्कूल जाने का मन नहीं कर रहा है, मुझे नहीं पता कि मेरे दोस्त क्या कहेंगे, मेरे बारे में अगर वे मजाक करेंगे तो क्या होगा।”
मेरे पास दुनिया के सबसे बेस्ट पापा थे- वंशिका
प्लीज हर दिन मेरे सपनों में आएं, मैंने आपके लिए पूजा की है और मैं चाहती हूं कि आप स्वर्ग में रहें और रोल्स-रॉयस, फेरारी और एक लेम्बोर्गिनी के साथ एक बड़ी हवेली में एक हैप्पी लाइफ जिए। आप बहुत अच्छा खाना खाएंगे, हम फिर से 90 साल में मिलेंगे, प्लीज दोबारा जन्म ना लें. मैं आपसे 90 साल में मिलूंगी, प्लीज मुझे याद रखें, मैं आपको हमेशा याद रखूंगी, मेरे पास दुनिया के सबसे बेस्ट पापा थे।”
वो चुपके से मेरा मैथ्स का होमवर्क कर देते थे- वंशिका
इसके बाद जब अनुपम ने वंशिका से उनके पिता के साथ बिताई अच्छी यादों के बारे में पूछा तो वंशिका ने कहा कि- “जब मैं अच्छे मूड में नहीं होती थी और वह मुझसे कहते थे वंशिका क्या तुम जेडब्ल्यू मैरियट के साथ लंच डेट पर जाना चाहती हो? और फिर वह मुझे वहां ले जाते थे, वह अपनी अजीबोगरीब हरकतों से मुझे हंसाते थे। डांस फिल्में, इसके अलावा जब मां मुझे डांटती थीं तो वह चुपके से मेरा मैथ्स का होमवर्क कर देते थे।”
बेहद भावुक थी वंशिका
बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को गुरुग्राम में हुआ था और वंशिका ने उनके लिए एक लेटर लिखा था, जिसे वंशिका ने अब पढ़ा है। हालांकि ये लेटर की फोटो थी, जिसे वंशिका ने फोन में पढ़ा है। इस लेटर का भी सतीश के पार्थिव शरीर के साथ अंतिम संस्कार हो गया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines