Sanya Malhotra Kathal Trailer Out: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आने वाली फिल्म ‘कटहल’ में नजर आएंगी हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी और कटहल की तलाश करेंगी।
‘कटहल’ की तलाश में निकली सान्या मल्होत्रा
बीते दिन यानी गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘कटहल’ का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि- ”सूबे के मंत्री के घर से दो कटहल चोरी हो गए हैं, जिसके लिए वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में सान्या मल्होत्रा मंत्री के घर से चोरी हुए दो ‘कटहल’ को ढूढना शुरू कर देती हैं।
और पढ़िए –Lavaste Teaser Out: सामने आया ‘लावास्ते’ का टीजर, लावारिस लाशों की अनकही कहानी
फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज
कुल मिला के इस फिल्म की कहानी दो कटहलों की खोजबीन के आस-पास घूमती हुई नजर आने वाली है। फिल्म ‘कटहल’ के ट्रेलर का वीडियो 2 मिनट 29 सेंकेंड का है, जिसमें एक से बढ़कर एक बहुत ही मजेदार कॉमेडी डायलॉग देखने को मिलेंगे। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं।
और पढ़िए –KKBKKJ Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खा रही फिल्म, 13वें दिन की बस इतनी कमाई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘कटहल’ (Kathal) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, 19 मई को इस फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स (Netflix) पर होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और विजय राज (Vijay Raaz) लीड रोल में मौजूद हैं और फिल्म ‘कटहल’ का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर यशोवर्धन मिश्रा ने किया है। वहीं, फिल्म में सान्या मल्होत्रा एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगी और दो कटहल की तलाश करती दिखेंगी। फैंस को अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines