मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केडी द डेविल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। साउथ सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता ध्रुव सरजा की फिल्म का टीजर रिलीज क्या हुआ कि इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। फिल्म के टीजर में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लोगों को जबरदस्त ध्यान खींचा है। संजय दत्त का एक्शन इतना तगड़ा है कि जो भी टीजर देखेगा, वाह कहे बिना रह पाएगा। आइए जानते हैं कि फिल्म के टीजर पर यूजर्स का क्या कहना है?
क्या बोले यूजर्स?
फिल्म ‘केडी द डेविल’ के टीजर को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इसे देखने के बाद कहा कि ऑल द बेस्ट केडी टीम। दूसरे यूजर ने कहा कि ब्लॉकबस्टर केडी। तीसरे यूजर ने लिखा कि सुपर बॉस। चौथे यूजर ने कहा कि अगल लेवल की एक्टिंग और एक्शन है। एक ने कहा कि धमाकेदार टीजर है भाई। एक और ने कमेंट किया कि अलग लेवल। एक ने लिखा कि खतरनाक टीजर है। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने टीजर की तारीफ की है।
टीजर में क्या?
इसके अलावा अगर फिल्म ‘केडी’ के टीजर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत एक खंजर जैसे बड़े हथियार से होती है और बैकग्राउंड में वाइस ओवर चल रहा है। इसके बाद बहुत सारी मशालें एक साथ जलती नजर आ रही हैं। फिर टीजर वीडियो में शुरू होता है जबरदस्त एक्शन, जिसमें कार का स्टंट, लड़ाई और झगड़ा एक अलग लेवल का है।
संजय दत्त का एक्शन बेहद कमाल
फिल्म ‘केडी’ के टीजर में शिल्पा शेट्टी की एंट्री में कमाल की है। साथ ही नोरा एक आइटम नंबर में नजर आ रही हैं और इसके बाद शुरू होता है संजय दत्त का अलग लेवल एक्शन। बाबा का एक्शन इतना तगड़ा है कि फिल्म में उनका अपना एक अलग दबदबा नजर आ रहा है। अगर आपने भी इस टीजर को नहीं देखा है, तो आप इसे देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं 29 स्टार्स ED की रडार पर, विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती तक लिस्ट में शामिल, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
31 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines