हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Samay Raina को लेकर क्या बोले Munawar Faruqui? Aly Goni ने किया सपोर्ट

Samay Raina Controversy: समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए। उनका ये पोस्ट देखते ही मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Samay Raina Munawar Faruqui Aly Goni File Photo

Samay Raina Controversy: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) बुरी तरह से कंट्रोवर्सी में घिरा हुआ है। विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस शो की कल तक लोग तारीफें करते नहीं थक रहे थे, आज वही लोग इस शो के खिलाफ खड़े हैं। साथ ही समय रैना पर भी जमकर कीचड़ उछाला जा रहा है। सरकार ने यूट्यूब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का वो एपिसोड भी डिलीट करवा दिया, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने विवादित टिप्पणी की थी।

समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड्स किए डिलीट

इसके बाद बढ़ती हेट देखकर समय रैना ने वो बड़ा कदम उठा लिया। समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड्स डिलीट कर दिए। इसके बाद समय रैना ने इस मामले पर पहली बार रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया। समय रैना ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी देते नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे लिए हैंडल करना बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एक ही उद्देश्य था लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और ये सुनिश्चित करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।’

Samay Raina

मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का खुलकर किया सपोर्ट

समय रैना का ये पोस्ट देखने के बाद न सिर्फ फैंस के बल्कि कुछ सेलेब्स के भी दिल टूट गए। समय को इस तरह से मायूस देखते हुए मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने एक पोस्ट शेयर किया है और उन्हें सपोर्ट किया है। समय रैना का हौसला बढ़ाते हुए समय रैना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘समय आर्ट जो है वो स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा। मेरा G इतना स्ट्रॉन्ग बनकर निकलने वाला है, आप देख लीजिएगा।’

Munawar Faruqui

यह भी पढ़ें: Malaika Arora को देख क्यों बंद हुई Arjun Kapoor की बोलती? एक्स कपल फिर दिखा साथ

अली गोनी ने दिया समय रैना का साथ

एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने भी समय को सपोर्ट किया है। अली ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘उन्होंने समय को लेटेंट के सभी एपिसोड डिलीट करने के लिए मजबूर किया.. ये कूल नहीं है.. उस 1 एपिसोड को डिलीट कर देना चाहिए था बस.. उसने इस शो को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है.. जहां कुछ दिन पहले हर कोई उसकी तारीफ कर रहा था, अब हर कोई उसके खिलाफ है। LOL क्या यार?’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें