Bigg Boss 18 Contestants List: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ का आगाज होने वाला है। अगले महीने तक ये शो टीवी पर दस्तक दे देगा। रिपोर्ट्स का दावा है कि ये रियलिटी शो अक्टूबर के पहले हफ्ते तक शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी तक शो के प्रीमियर की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन सलमान खान ने शो का प्रोमो शूट कर लिया है, फैंस तो ये जानकर ही एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच अब शो में शामिल हो सकते उन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं।
पुराने नाम फिर लिस्ट में शामिल
बता दें, काफी समय से शो में शामिल होने वाले सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। कभी किसी का नाम सलमान के शो के लिए फाइनल बताया जाता है तो कभी किसी और का। अब ये अनुमान तो उस दिन तक लगते ही रहेंगे जब तक मेकर्स खुद एक-एक कंटेस्टेंट को दुनिया के सामने रिवील नहीं कर देते। वहीं, अब एक अपडेटेड लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में कई नए नाम हैं तो कई ऐसे नाम हैं जो खुद इस शो को करने के इंकार कर चुके हैं। अब ये लिस्ट देखकर लग रहा है कि ये सेलेब्स शायद जानकर शो में हिस्सा लेने की खबर से इंकार कर रहे थे ताकि ये सीक्रेट रिवील न हो जाए।
यहां है कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट:
- शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim)
- डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala)
- एलिस कौशिक (Alice Kaushik)
- दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)
- सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)
- दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee)
- शीजान खान (Sheezan Khan)
- समीरा रेड्डी (Sameera Reddy)
- दीपीका आर्य (Deepika Arya)
- मैक्सटर्न (Maxxtern)
- करण पटेल (Karan Patel)
- हर्ष बेनीवाल (Harsh Beniwal)
- Thugesh
- पूर्व झा (Purav Jha)
- पूजा शर्मा (Pooja Sharma)
- नुसरत जहान (Nusrat Jahan)
- ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar)
यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala और AP Dhillon के बाद ‘माफिया’ के निशाने पर आए Badshah? रैपर ने किया रिवील
शो की थीम भी रिवील
अब इस लिस्ट में से कितने नाम सही निकलते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं कि कब ये शो ऑन एयर होगा। वहीं, हाल ही में शो की थीम को लेकर भी खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है ‘बिग बॉस 18’ की थीम ‘पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर’ पर आधारित होने वाली है। अब इस शो में कंटेस्टेंट्स के नाम पर ही मुहर लगनी बाकी है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines