Salman Khan Father Salim Khan: बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाली सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर लंबे समय बात सलमान और कैटरीन कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच सलमान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) से जुड़ा एक किस्सा बताया।
सलमान खान अक्सर अपने पिता सलीम खान के बारे में बात करते नजर आते हैं। हर कोई दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग के बारे में जानते हैं। इसी बीच सलमान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो उन्होंने फिल्मफेयर को दिया था। इस इंटरव्यू में सलमान ने अपने बचपन के बारे में बात की और उस समय को याद किया जब उनके परिवार के पास पैसे नहीं थे।
यह भी पढ़ें: 70 MM का पर्दा नहीं मिला तो क्या हुआ… OTT पर रिकार्ड बना गईं ये फिल्में
शरारत भीर हरकतें किया करते थे Salman Khan
साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि एक बार उनके पिता ने उनको एक बार एक बेवकूफी भरी बात के चलते मारा भी था। सलमान बताया कि ‘पापा का काम कुछ नहीं था और हमें अपने दांत ब्रश करके नाश्ते के लिए अंकल गौडिन्हो के घर जाना पड़ता था’। टाइगर 3 एक्टर बताते हैं कि ‘मुझे पता था कि पैसे नहीं थे’। उन्होंने आगे बताया कि ‘लेकिन तब मैं एक शरारती बच्चा था, जिसने पापा की पूरी महीने की तनख्वाह भी जला दी थी’।
Salman Khan को करना पड़ा था पिता के गुस्से का सामना
एक्टर ने बताया कि ‘मैंने सात सौ रुपये के नोटों का एक मिलता-जुलता सेट बनाया और इस समय ऐसा करना बेहद बेवकूफी भरा काम था। ऐसे ही एक बारे मुझे अपने पिता के गुस्सा का सामना करना पड़ा था, जिसके लिए मैं उनको दोषी नहीं ठहराता’। सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि ‘जब एक बार उन्हें अपने पापा के गुस्से का सामना करना पड़ा था, जब उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था’।
मां के ज्यादा करीब हैं Tiger 3 स्टार सलमान
हालांकि, इस बारे में एक्टर ने कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। सलमान खान ने आगे बता करते हुए कहा था कि ‘मैं पापा का बेहद सम्मान करता हूं। वो इकलौते इंसान हैं जिसे मैंने आदरपूर्वक देखा है, लेकिन मैं मां के ज्यादा करीब हूं। मैं उससे किसी भी बारे में बात कर सकता हूं। मैं पापा को ये नहीं बता सका कि मैंने कार में टक्कर मार दी थी या स्कूल की परीक्षा में फेल हो गया था, लेकिन मैं मां को ये सब बता सकता था’।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines