Salman Khan Production House SKF: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की प्रोडक्शन कंपनी ने कास्टिंग में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर एक बयान जारी किया है। टीम ने सलमान खान के नाम पर किसी भी फिल्म के लिए हो रही कास्टिंग से साफ मना किया है। साथ ही लीगल एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। दरअसल, पिछले साल एक्टर के नाम पर कास्टिंग को लेकर फ्रॉड किया गया था। कुछ ऐसा ही मामला फिर देखने को मिला है, जिसके कारण प्रोडक्शन हाउस को नोटिस जारी करना पड़ा है।
प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया बयान
आपको बता दें कि सलमान खान ने साल 2011 में खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम सलमान खान फिल्म्स (SKF) रखा गया। एक्टर ने खुद के प्रोडक्शन हाउस के तहत चिल्लर पार्टी, फर्रे समेत फिल्में बनाई हैं। अब इस प्रोडक्शन के नाम पर कास्टिंग का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी किया है।
कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी
सलमान खान ने प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी करते कहा, ‘ये स्पष्ट करना जरूरी है कि न तो सलमान खान और न ही सलमान खान फिल्म्स ने अभी तक किसी फिल्म के लिए कास्टिंग की है। हमारी ओर से भविष्य की किसी भी फिल्म के लिए किसी कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा गया है।’ पोस्ट में आगे कहा गया कि, ‘कृपया कास्टिंग को लेकर किसी भी ईमेल या मैसेज पर विश्वास न करें। यदि कोई पार्टी किसी भी अनधिकृत तरीके से मिस्टर खान या SKF के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करता मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’
यह भी पढ़ें : रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेंगे Abhishek Kumar? फर्स्ट रनरअप ने बताया सच
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में दिखाई दिए थे, जबकि शाहरुख खान का कैमियो था। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सलमान जल्द ही विष्णु वर्धन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द बुल’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो सकती है। इसके अलावा ‘किक 2’, ‘टाइगर वर्सेज पठान’, और सूरज बड़जात्या की एक फिल्म पाइपलाइन में है।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
21 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines