बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं। इसलिए उनके फैंस भी उन्हें ‘भाईजान’ कहते नहीं थकते। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी मदद करने के लिए एक्टर हमेशा आगे आते हैं और अपने किए वादे को पूरा करते हैं। ऐसा ही एक वादा सलमान खान ने कुछ साल पहले 9 साल के बच्चे जगनबीर से किया था। जगनबीर एक कैंसर सर्वाइवर है, जिसने 5 साल तक कीमो थेरेपी के 9 सेशन के बाद कैंसर पर जीत हासिल की। अब ठीक होने के बाद जगन सीधे बांद्रा पहुंचा और यहां सलमान खान से मुलाकात की।
2018 में सलमान खान से मिला जगनबीर
सलमान खान ने साल 2018 में अपने नन्हें दोस्त से मुलाकात की थी। उस समय जगनबीर की उम्र महज 4 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सलमान पहली बार जगनबीर से मिले तो वह मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में एडमिट था, जहां उसके ट्यूमर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी चल रही थी। कीमो ट्रीटमेंट के दौरान जगन की आंखों की रोशनी जा चुकी थी। जब सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे तो जगनबीर ने चेहरे और हाथ के ब्रेसलेट से एक्टर को पहचाना था।
डॉक्टर्स ने दी मुंबई जाने की सलाह
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मां सुखबीर कौर ने इंटरव्यू में बताया कि जगनबीर जब तीन साल का था, उसी दौरान उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। जांच के दौरान उसके दिमाग में एक सिक्के के बराबर ट्यूमर पाया गया था जिसके बाद डॉक्टर्स ने जगन को इलाज के लिए मुंबई जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे मुंबई ले जाया गया। इस बीच जगन को लगा कि वह सलमान खान से मिलने जा रहा है।
जगनबीर ने कैंसर को दी मात
जगन की मां ने आगे बताया कि मुबंई जाने को लेकर वह काफी खुश था। उसकी इसी खुशी को देखते हुए फैमिली ने डिसाइड किया कि उसे सच नहीं बताया जाएगा। जब यह खबर सलमान खान को लगी तो एक्टर मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में जगनबीर से मिलने पहुंचे। जगनबीर के पिता सुखबीर का कहना है कि उनका बेटा अब ठीक है और उसकी 99 प्रतिशत आंखों की रोशनी वापस आ गई है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan के साथ ये लड़की कौन? बचपन में खिलाई थी चॉकलेट, अब फिल्मों में करेंगे रोमांस
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
10 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
40 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines