फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे रोल से की थी. आज ये सितारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. भले ही डेब्यू छोटी फिल्म से किया हो लेकिन ये सितारे बॉलीवुड के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं. आज हम एक ऐसे ही सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रेखा के देवर बनकर की थी. लेकिन बाद में इस सितारे ने एक के बाद एक 100 करोड़ी फिल्मों की लाइन लगा दी. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की. चलिए सलमान खान के एक्टिंग डेब्यू के बारे में डिटेल में जानते हैं.
बॉलीवुड में अपने दम पर बनाई पहचान
फेमस फिल्म राइटर सलीम खान के बेटे सलमान खान का स्टारडम आज अपने पिता से भी बड़ा है. नेपो किड होने के बावजूद भी सलमान खान ने कभी भी अपने पिता की जान-पहचान का फायदा नहीं उठाया. सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने टैलेंट से कदम जमाए हैं. आम एक्टर्स की तरह ही सलमान खान को कई ऑडिशन देने पड़ते थे और रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ता था. तब कहीं जाकर आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार बने हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का टीजर किस दिन होगा रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट
एक्टिंग डेब्यू
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रेखा के देवर बनकर फिल्मों में कदम रखा था. बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान की पहली फिल्म साल 1988 में आई ‘बीवी हो तो ऐसी’ थी. इस फिल्म ने सलमान खान ने साइड हीरो का किरदार निभाया था. फिल्म में लीड रोल में रेखा और फारूक शेख लीड रोल में थे. सलमान खान ने इस फिल्म में रेखा के देवर विक्की का किरदार निभाया था. इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद से ही सलमान खान को पहचान भी मिल गई थी.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का टीजर किस दिन होगा रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट
100 करोड़ी फिल्में
सलमान खान आज बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिन्होंने कई 100 करोड़ी फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में ‘दबंग’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’, ‘दबंग 2’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘भारत’, ‘टाइगर 3’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘सिकंदर’ शामिल है. खास बात ये है कि इन सभी फिल्में एक के बाद एक रिलीज हुई हैं. ये ही वजह है कि सलमान खान आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
7 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines