Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर बज बनना शुरू हो गया है। ये शो आने से पहले ही काफी चर्चाओं में है। पहले तो फैंस को ये चिंता हो गए कि शायद इस साल सलमान खान का ये रियलिटी शो टीवी पर लौट नहीं पाएगा। दरअसल, प्रोड्यूसर्स से हुए पंगे के बाद शो के कलर्स पर आने के चांस कम हो गए थे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि ये शो इसी साल आएगा। इतना ही नहीं अब शो से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है।
बिग बॉस के नए सीजन में होगा फेरबदल!
बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एक बड़ा फेरबदल होने वाला है। इस बार मेकर्स ने ऐसा फैसला ले लिया है, जिससे कुछ लोग तो नाराज होंगे, लेकिन कुछ इस फैसले से खुश भी हो सकते हैं। पिछले कुछ सालों से TRP बटोरने के लिए मेकर्स जिस स्कीम का इस्तेमाल कर रहे थे, अब उन्होंने अपनी वो तरकीब बदल ली है। इस बार का सीजन काफी अलग होने वाला है। अब शो में क्या बदलाव किया गया है? चलिए जानते हैं।
इस बार नहो होगी इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की एंट्री?
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस सीजन 19’ में सिर्फ और सिर्फ टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर चेहरे ही नजर आएंगे। यानी इस बार मेकर्स ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक लगा दी है। पिछले कुछ सालों से शो में एक्टर्स से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स दिखाई दे रहे हैं। इनका रवैया एक्टर्स के साथ काफी बुरा दिखाया जा रहा है, जिससे फैंस और बाकी कलाकार भी लगातार आपत्ति जता रहे थे। ऐसे में जब शो में इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स नहीं होंगे, तो जिन लोगों को शिकायत थी वो खुश हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Stolen का Teaser रिलीज, Abhishek Banerjee की परफॉर्मेंस देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
मेकर्स ने शुरू की कंटेस्टेंट्स की तलाश
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर्सनालिटीज फॉलोअर्स के दम पर सालों से इंडस्ट्री पर रूल कर रहे एक्टर्स पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में मेकर्स का ये कदम शो को बैलेंस करने में काम आएगा। वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ जुलाई से ऑन एयर हो जाएगा। मेकर्स ने अब इस शो को ग्रैंड बनाने के लिए इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरों को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines