Salman Khan-Aamir Khan Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक दिन पहले गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए। आमिर के खास दोस्त और एक्टर सलमान खान भी इस मौके पर पहुंचे। दोनों ने साथ में न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि पैपराजी को साथ में पोज भी दिए। इस दौरान भाईजान ने मजाक करते हुए कहा कि सितारे जमीन पर की स्क्रिप्ट सबसे पहले उनके पास में ही आई थी। उन्होंने अपने दोस्त आमिर खान के लिए इसे छोड़ने का फैसला लिया।
आमिर के साथ नजर आए सलमान खान
इंडिया फोरम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान और सलमान खान रेड कार्पेट पर एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कोट, ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे डेनिम जींस पहन रखी है। उसी के साथ में उन्होंने अपना ऑलटाइम ब्रेसलेट पहना हुआ था, जबकि आमिर खान ने ऑफ व्हाइट कुर्ता पहन रखा है। इस दौरान पैपराजी को पोज देते हुए सलमान ने मजेदार किस्सा सुनाया।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par की रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल, एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग
सलमान को ऑफर हुई थी फिल्म?
सलमान खान इस दौरान मजाक में कहते हैं कि सितारे जमीन पर की स्क्रिप्ट सबसे पहले उनके पास ही आई थी। उन्हें लगा था कि ये बेहतरीन फिल्म होने वाली है इसलिए उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी। सलमान ने कहा कि बाद में उनके पास आमिर खान का फोन आया था और उन्होंने कहा कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट पढ़ी है जो उन्हें बेहद पसंद आई है। इसके बाद भाईजान ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।
आमिर ने की भाईजान के लुक की तारीफ
उधर, सलमान खान की बात सुनने के बाद आमिर खान हंसने लगते हैं। वह कहते हैं कि ऐसा कुछ होना नामुमकिन है। सलमान खान बहुत फिट और हैंडसम हैं। उन्होंने कई किलो वजन को कम किया है। उनके चेहरे पर मौजूद बाल हमें टाइगर जिंदा है जैसी फेमस फिल्मों की याद दिलाते हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
44 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines