Shah Rukh Khan Dunki Vs Prabhas Salaar: 2023 की शुरुआत ‘पठान’ (Pathaan) के साथ काफी शानदार रही। ऐसे ही इस साल का अंत भी काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसको लेकर फैंस भी एक्साइटेड हैं। इस साल के आखिरी महीने यानी कड़कते दिसंबर में दो फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार आपस में टकरा कर बॉक्स ऑफिस पर गर्मी बढ़ाने वाले हैं। जी हां… हम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ सुपरस्टार प्रभास (Parbhas) की बात कर रहे हैं। इस साल के आखिर में दोनों की बड़ी फिल्मों ‘डंकी’ (Dunki) और ‘सालार’ (Salaar) रिलीज होने वाली है।
दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड तो हैं ही, लेकिन वो ये देखने के लिए उत्सुक है कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी हार होती है और किसकी जीत होती है? हालांकि, दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किए गए हैं। दोनों ही फिल्म दिसंबर से पहले रिलीज होने वाली थीं।
इन दिन रिलीज होगी Dunki और Salaar
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) और प्रभास (Parbhas) ‘सालार’ (Salaar) की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो, दोनों फिल्में 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि ये दूसरे मौका होगा जब होम्बले फिल्म्स और एसआरके के बीद क्लैश देखने को मिलेगा। इसे पहले साल 2018 में ही दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर शाहरुख की ‘जीरो’ (Zero) और यश की केजीएफ-पार्ट वन (KGF: Part 1) के बीच क्लैश देखने को मिला था। उस वक्त ‘जीरो’ बुरी फ्लॉप रही थी और KGF ब्लॉकबस्टर।
किसकी होगी जीत और किसकी हार?
अगर दोनों फिल्मों की कहानी के बारे में बात की जाए, SRK की ‘डंकी’ एक आम पंजाबी नागरिक के जीवन पर आधारित है, जो कनाडा जाने के लिए डंकी फ्लाइट का सहारा लेता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार अवैध तरीके से दूसरे देश का सफर तय करता है। वहीं जब बात प्रभास (Prabhas) की ‘सालार’ की आती है तो वो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दर्शकों को भरपूर मात्रा में एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि कौन बॉक्स ऑफिस पर हारता है और कौन जीतता है? दोनों ही फिल्मों के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines