Salaar Release Trailer: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को रिलीज होने में चार दिन का समय बाकी है। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का नया ट्रेलर जारी कर किया है, जो बेहद शानदार है। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है।
यह भी पढ़ें- Prakash Raj ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पैसों के लिए करता हूं बेवकूफी भरी फिल्में
कैसा है ट्रेलर?
‘सालार’ के दूसरे ट्रेलर की बात करें तो ये दो मिनट 53 सेकेंड का है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ बेहद शानदार कहानी की झलक नजर आ रही है। इस ट्रेलर में श्रुति हासन, जगपति बाबू की भी झलक नजर आ रही है। हालांकि पूरी कहनी तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही समझ आएगी। बता दें कि भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘सालर’ और ‘डंकी’ की टक्कर
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म ‘सालर’ की टक्कर शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होने जा रही है। दोनों ही बड़ी फिल्में है और टिकट खिड़की पर बड़ा क्लैश होने जा रहा है। ऐसे में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी कहना मुश्किल है। दोनों फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। फैंस में इनके लिए अगल ही क्रेज है। हालांकि एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्में कमाल कर रही है।
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
बता दें कि शाहरुख खान ‘डंकी’ से पहले अपनी दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूट चुके हैं। हालांकि प्रभास की ‘आदिपुरुष’ टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस बीच ये बड़ी टक्कर है और कौन क्या कमाल करेगा ये भी देखने वाली बात होगी। वहीं, दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, सतीश शाह, बोमन ईरानी। साथ ही प्रभास की ‘सालार’ में एक्टर के अलावा मीनाक्षी चौधरी, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, सारण शक्ति जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में बहुत जल्द सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है।
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
27 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
42 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines