Saiyaara Cast: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है। इस समय हर कोई अहान और अनीत की चर्चा करता नजर आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘सैयारा’ के लिए अहान और अनीत पहली पसंद नहीं थे। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर अहान-अनीत नहीं, तो फिर किसे फिल्म का ऑफर मिला था? आइए जानते हैं…
फिल्म ‘सैयारा’ के लिए पहले किसे मिला ऑफर?
स्कूपव्हूप की मानें तो फिल्म ‘सैयारा’ के लिए सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया था। दोनों बेहद पॉपुलर हैं और इस जोड़ी को लोगों का खूब प्यार भी मिलता है। इसलिए मेकर्स ने पहले सिड और कियारा को फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई और सिड-कियारा का हिस्सा नहीं बन पाए।
अहान पांडे और अनीत पड्डा
इसके बाद मेकर्स ने बड़ा रिस्क लिया और अहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म ‘सैयारा’ के लिए अप्रोच किया। फिल्म में अहान और अनीत की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई है और उन्हें खूब प्यार मिला है। हालांकि, उस समय मेकर्स के मन में सवाल था कि फिल्म में नए चेहरों को लाकर इतना बड़ा रिक्स कैसे लें? मेकर्स फिल्म में किसी पॉपुलर कपल और नामी चेहरे को लेना चाहते थे।
आदित्य चोपड़ा ने लिया रिस्क
जब मेकर्स फिल्म के लीड अभिनेताओं को लेकर कंफ्यूज थे, तब आदित्य चोपड़ा ने कहा कि अगर फिल्म को चलाना है, तो इसके लिए कोई जाना पहचाना चेहरा नहीं बल्कि नए चेहरे की जरूरत है। आदित्य का कहना था कि ये कहानी नए लोगों की है और इसलिए फिल्म में दोनों चेहरे नए हो। तब मेहित सूरी ने कहा था कि आज के समय में इतना बड़ा रिस्क कौन लेगा? इस पर आदित्य ने कहा कि मैं लूंगा और उन्होंने अहान और अनीत का नाम सुझाया।
यह भी पढ़ें- Divita Juneja कौन हैं? जो Heer Express से पर्दे पर कर रही डेब्यू
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
37 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines