Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ कल 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जैसा कि एडवांस बुकिंग देखकर उम्मीद की जा रही थी, इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। ओपनिंग डे पर मोटी कमाई करते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। ये इंडियन बॉक्स ऑफिस की पहली डेब्यू फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के पहले ही दिन डबल डिजिट के साथ तगड़ी कमाई की है और इसी के साथ 2025 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइनें लगी हुई थीं। इसके बाद वाले शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने अपने ओपनिंग डे में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग में जैसी उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म 15-20 करोड़ से ओपनिंग लेगी तो इसने ठीक वैसा ही कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara X Review: क्या अहान पांडे की म्यूजिकल लव स्टोरी छू पाई दर्शकों के दिलों के तार? देखें रिएक्शन
तोड़ दिया डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड
फिल्म ‘सैयारा’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है, बल्कि डेब्यू फिल्मों का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है। दरअसल, ये रिकॉर्ड अभी तक जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ के नाम था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.76 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने 7.5 करोड़ और ऋतिक रोशन की ‘कहो ना प्यार है’ ने 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। अब इन तीनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बन चुकी है।
अजय देवगन की रेड 2 भी रह गई पीछे
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ इस साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की ‘छावा’ (31 करोड़) दूसरे नंबर पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ (26 करोड़) और तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ (24 करोड़) है। वहीं अजय देवगन की रेड 2 ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे ‘सैयारा’ ने पीछे छोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines