Saiyaara Worldwide Collection: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में अभी भी अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है। फिल्म को रिलीज हुए आज 10वां दिन है, लेकिन 9वें दिन ही बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म साल 2025 की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है, जिसने विदेशी टिकट खिड़की पर इस आंकड़े को पार किया है।
2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म
Sacnilk.com की मानें तो, अहान और अनीत की फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन दुनियाभर में शानदार कलेक्शन करते हुए 326.70 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है। फिल्म ‘सैयारा’ इतना कलेक्शन करने वाली साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है। इसके पहले विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 300 करोड़ के आंकड़े को पार किया है, लेकिन ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन ‘सैयारा’ से कम रहा है।
‘हाउसफुल 5’ को छोड़ा पीछे
फिल्म ‘सैयारा’ और ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन की बात करें ‘हाउसफुल 5’ ने 9 दिन में दुनियाभर में 304.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो ‘सैयारा’ से 22.58 करोड़ रुपये कम रहा है। हालांकि, फिल्म ‘सैयारा’, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को नहीं पछाड़ पाई है। इस फिल्म ने नौ दिन में दुनियाभर में 393.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
घरेलू बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन
कुल मिलाकर ‘सैयारा’ ने एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है और एक फिल्म से पीछे रह गए हैं। हालांकि, ये साल 2025 की तीसरी बड़ी ऐसी फिल्म है, जिसने 300 करोड़ के आंकड़े को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर पार किया है। इसके अलावा अगर ‘सैयारा’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने नौ दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 217.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दूसरे संडे को कर सकती है मोटी कमाई
फिल्म ‘सैयारा’ के दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में मोटा उछाल देखने को मिला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे संडे को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई करती है?
यह भी पढ़ें- कभी अक्षय कुमार, तो कभी अरमान कोहली… 90s की वो हसीना, जो करती हैं 160 बच्चों की परवरिश
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines